अमित शाह ने कहा शरद पवार ने महाराष्ट्र को शर्मसार किया
मुंबई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन सरकार पर सवाल उठा दिया है। अमित शाह ने कहा है कि एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन के नेतृत्व में बनी सरकार में महाराष्ट्र में घोटाले हुए हैं। किसानों ने आत्महत्याएं की हैं। शाह ने शरद पवार को सीधे निशाने पर लेते हुए कहा कि शरद पवार व्यवस्था को बर्बाद करने पर तुले हैं। भाजपा के अध्यक्ष ने शरद पवार पर यह आरोप भी लगाया है कि शरद पवार ने महाराष्ट्र को शर्मसार किया है।

अमित शाह महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आयोजित संकल्प मेला नामक रैली में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर अमित शाह ने कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन पर सवालिया निशान लगा दिया। कहा कि इस गठबंधन सरकार के रहते हुए राज्य में किसानों ने बड़ी तादाद में आत्महत्या की है। गौरतलब है कि अमित शाह ने इस रैली के दौरान महाराष्ट्र सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए हजारों करोड़ों रुपए का घोटाला करने का आरोप भी लगाया।












Click it and Unblock the Notifications