मुंबई: झूठी निकली चमड़े का बैग रखने पर धमकी की घटना, इसलिए बुनी झूठी कहानी

नई दिल्ली। आपको याद होगा कि अगस्त के महीने में एक मामला सामने आया था जिसमें बरुण कश्यप नाम के शख्स ने दावा किया था वो चमड़े का बैग लेकर जा रहा था, तो उसके बैग को गाय के चमड़े का बैग समझ कर कुछ लोगों ने उससे मारपीट करने की कोशिश की थी। मामला महाराष्ट्र स्थित मुंबई का था। हालांकि वो बच गया था।

arrest

ये सारी बाते बरुण ने अपने फेसबुक वॉल पर लिखी थी।

लेकिन पुलिस की जांच में यह सारी बात झूठ निकली और बरुण पर ही आप मामला दर्ज कर दिया गया है। दरअसल बरुण कश्यप नाम के इस शख्स ने पूरी कहानी खुद ही बनाई थी।

दफ्तर पहुंचा था लेट इसलिए गढ़ दी कहानी

पुलिस की ओर से की जांच में यह पाया गया है कि वो उस दिन अपने दफ्तर लेट पहुंचा था इसलिए यह कहानी गढ़ दी। इतना ही नहीं उसे फेसबुक पर भी पोस्ट कर दिया।

बरुण को भारतीय दण्ड संहिता की धारा 153 ए, 182 बी, 505 एबी के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि जिस ड्राइवर का जिक्र बरुण ने अपनी पोस्ट में किया है उसे भी जांच के लिए बुलाया था लेकिन इस मामले से उसका कोई लेना देना था ही नहीं जिसके चलते उसे तुरंत छोड़ दिया गया।

बता दें कि एक प्रोडक्शन हाउस में बतौर क्रिएटिव डायरेक्टर काम करने वाले बरुण ने अपने फेसबुक पोस्‍ट में इस घटना का जिक्र किया था।

फेसबुक पर ये लिखा था बरुण ने

बरुण ने लिखा था कि 'मैं आटो से काम पर जा रहा था। मेरे लंबे बालों और नाक में छेद देख कर ऑटो वाले को शुरू से ही मुझ पर संदेह हुआ और वह मुझे पूछताछ करने लगा। फिर उसने ट्रैफिक सिग्‍नल पर ऑटो रोका और मेरे चमड़े के थले को देखने लगा।'

बरुण ने लिखा था कि फिर चालक ने उनका बैग छुआ और कहा कि यह गाय के चमड़े से बना है।

बरुण ने ऑटो चालक को कहा था कि यह ऊंट के चमडे का बना है और इसे मैंने पुष्‍कर मेले से खरीदा था। बरुण के मुतबिक इस जवाब से ऑटो चालक संतुष्‍ट नहीं हुआ और रास्‍ते में एक मंदिर के सामने ऑटो रोक दिया।

आज तो बच गया...

बरुण ने लिखा था कि 'ऑटो से उतरकर चालक मंदिर में गया और वहां से तीन लोगों को बुलाकर ले आया। बतौर बरुण उसको मराठी नहीं आती तो वो उन लोगों की बात समझ नहीं पाए।

तीनों लोगों ने बरुण का पूरा नाम पूछा और बैग की पूरी तरह से छानबीन की। तसल्‍ली होने के बाद उन लोगों ने जाने को कहा।

बरुण ने लिखा था कि जब वो ऑटो का नंबर नोट करने लगे तो उन लोगों ने धमकी दी कि आज तो बच गया, आगे नहीं बच पाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+