अंजलि दमानिया का यू-टर्न, सुबह 'आप' से दिया इस्तीफा, रात को लिया वापस

इस्तीफा वापस लेने के बाद अब दमानिया महाराष्ट्र में पार्टी की संयोजक के तौर पर काम करती रहेंगी। दमानिया के साथ पार्टी की एक और प्रमुख सदस्य प्रीति शर्मा मेनन ने भी इस्तीफा दे दिया। आपको बता दें कि एक-एक कर आम आदमी पार्टी के कई अहम सदस्यों ने पार्टी से दूरी बना ली हैं। इससे पहले पिछले ही महीने शाजिया इल्मी ने आम आदमी पार्टी छोड़ दी थी और कुछ दिन पहले योगेंद्र यादव ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।
आपको बता दें कि कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ भ्रष्टाचार संबंधी कई आरोप लगाने के बाद सुर्खियों में आईं दमानिया सामाजिक कार्यकर्ता हैं। इस बार उन्होंने नागपुर से गडकरी के खिलाफ लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, लेकिन वह हार गई थीं। दमानिया ने अपना इस्तीफा पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को भेजा था।












Click it and Unblock the Notifications