तौकते तूफान के कारण मुंबई हुआ जलमग्न, अमिताभ बच्चन का दफ्तर 'जनक' भी हुआ पानी-पानी

तौकते तूफान के कारण मुंबई में सोमवार को आई तेज बारिश के कारण पूरा मुंबई जलमग्न हो गया। तेज बारिश के कारण महानायक अमिताभ बच्चन का दफ्तर 'जनक' भी जलमग्न हो गया।

मुंबई, 18 मई। तौकते तूफान के कारण मुंबई में सोमवार को आई तेज बारिश के कारण पूरा मुंबई जलमग्न हो गया। मुंबई के कई इलाके पूरी तरह डूब गए। तेज बारिश के कारण महानायक अमिताभ बच्चन का दफ्तर 'जनक' भी जलमग्न हो गया। उन्होंने ब्लॉग के जरिए इस बात की जानकारी दी। बिग बी का ऑफिस जनक उनके घर 'जलसा' के एकदम नजदीक है। वह अपने सारे जरूरी काम यहीं निपटाते हैं। उन्होंने अपना जिम भी यहीं बना रखा है।

Recommended Video

    Cyclone Tauktae: Gujarat से लेकर Maharashtra तक, तौकते ने मचाई तबाही, Video | वनइंडिया हिंदी

    ब्लॉग में किया तौकते के बाद आई तबाही का जिक्र

    ब्लॉग में किया तौकते के बाद आई तबाही का जिक्र

    अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा कि उनका दफ्तर जनक में चारों ओर पानी पानी हो गया। पानी को निकालने के लिए पूरे स्टाफ ने बहुत मेहनत की। इस दौरान वह पूरी तरह भीग गए थे, जिसके बाद मैंने अपनी टीशर्ट्स और अभिषेक की टीम पिंक पैंथर्स की टीम की टीसर्ट्स उन्हें पहनने के लिए दीं।

    उन्होंने अपने ब्लॉग में तौकते तूफान के कारण मुंबई में हुए भारी नुकसान का जिक्र करते हुए लिखा, 'तौकते तूफान के बीच चारों तरफ भयंकर सन्नाटा पसरा हुआ है... पूरे दिन बारिश होती रही... पेड़ गिर गए हैं, चारों तरफ पानी बह रहा है...और जनक में बाढ़ आ गई है।..बारिश से बचने के लिए जो प्लास्टिक कवर तैयार किया गया था वह फट गया...बारिश के कारण स्टाफ के रहने के लिए बनाए गए शेट और शेल्टर उड़ गए...लेकिन लड़ाई की भावना बनी हुई है...।'

    बिग बी ने की अपने स्टाफ की तारीफ

    बिग बी ने की अपने स्टाफ की तारीफ

    उन्होंने अपने ब्लॉग में जनक के स्टाफ की तारीफ करते हुए लिखा, 'विपरीत परिस्थितियों में भी स्टाफ बेहतर काम पर लगा हुआ है...उनकी वर्दी भीग गई है...कपड़ों से पानी टपक रहा है लेकिन वह अपने काम पर लगे हुए हैं...उन्हें बदलने के लिए कपड़े दिये गए हैं, जो मैंने अपनी अलमारी से दिए हैं और अब वे गर्व से चेल्सी और जयपुर पिंक पैंथर समर्थकों के रूप में आगे बढ़ रहे हैं...!!!' टीशर्ट पहनकर कुछ तैर रहे है...कुछ उन्हें निचोड़ रहे हैं...और इन सब के बीच कुछ बिन बुलाए मेहमान (बरसाती कीड़े) घर में घुस आए हैं, जिन्होंने यहां घर बनाने का फैसला किया है और परिवार से सदस्य इसके बीच में अत्यधिक सावधानी बरत रहे हैं।'

    गुड बाय की शूटिंग में बिजी हैं अमिताभ

    गुड बाय की शूटिंग में बिजी हैं अमिताभ

    फिलहाल अमिताभ बच्चन गुड बाय फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में अमिताभ पहली बार बड़े पर्दे पर नीना गुप्ता के साथ दिखाई देंगे। इसके अलावा वह कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के 13वें सीजन की शूटिंग भी कर रहे हैं। इसके अलावा उनकी झोली में चेहरे और ब्रह्मास्त्र जैसी बड़ी फिल्में भी हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+