अमिताभ बच्चन को मिला FIAF अवॉर्ड, ये सम्मान पाने वाले बने पहले भारतीय
मुंबई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म आर्काइव (FIAF) अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। अमिताभ बच्चन ने इस सम्मान के लिए अमेरिकन फिल्म प्रोड्यूसर डायरेक्टर मार्टिन स्कॉर्सेसी और फिल्म लेखक क्रिस्टोफर नोलन का अभार व्यक्त किया है। आपको बता दें कि बिग बी को ये सम्मान फिल्म संरक्षण के काम को बढ़ावा देने के लिए मिला है। बिग बी ने इस अवॉर्ड के मिलने के बाद अवॉर्ड सेरेमनी से अपनी कुछ फोटोज फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
Recommended Video

ये सम्मान पाने वाले अमिताभ पहले भारतीय हैं
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन पहले भारतीय हैं, जिसे ये सम्मान दिया गया है। अमिताभ ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि FIAF अवॉर्ड 2021 पाने पर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। आज समारोह में मुझे पुरस्कार देने के लिए मैं FIAF, मार्टिन स्कॉर्सेसी और क्रिस्टोफर नोलन का शुक्रिया। भारत की फिल्म विरासत को बचाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता अटल है। फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन हमारी फिल्मों को बचाने के लिए एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन बनाने के अपने कोशिशों को जारी रखेगा।
वर्चुअल तरीके से आयोजित हुआ सम्मान समारोह
आपको बता दें कि ये सम्मान समारोह वर्चुअल तरीके से आयोजित किया गया, जिसका सीधा प्रसारण फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन के यूट्यूब चैनल पर किया जा रहा था। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म आर्काइव के महासचिव माइकल लोबेनस्टीन और अध्यक्ष फ्रेडरिक मैयर ने की थी।
60 पुरानी फिल्में संरक्षित की हुई हैं अमिताभ ने
इस कार्यक्रम में मार्टिन स्कॉर्सेसी ने अमिताभ बच्चन की तारीफ करते हुए कहा कि बिग बी 5 दशक के लंबे करियर में फिल्म विरासत को संरक्षित करने का जो काम उन्होंने किया है वो काबिल ए तारीफ है। बता दें कि अमिताभ बच्चन 2015 से ही पुरानी फिल्मों के संरक्षण का काम कर रहे हैं। उन्होंने लगभग 60 पुरानी फिल्में रीस्टोर कर रखी हैं।












Click it and Unblock the Notifications