अली फजल और ऋचा चड्ढा ने कर ली शादी? सोशल मीडिया पर आई इस फोटो से फैंस ने मचाया हल्ला

मुंबई, मई 23। बॉलीवुड एक्टर अली फजल और एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा की जोड़ी एकबार फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल, इस बार दोनों की एक फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर ये अफवाह तेजी से फैल रही है कि इस कपल ने शादी कर ली है। दरअसल, ये तस्वीर कहीं और से नहीं बल्कि अली फजल के इंस्टाग्राम अकाउंट से ही शेयर की गई है। अली ने जो फोटो शेयर की है, उसमें एक लेडी का मेहंदी लगा हुआ हाथ नजर आ रहा है और इस हाथ में ढेर सारे फूल हैं। हालांकि इस फोटो में ऋचा का चेहरा नजर नहीं आ रहा है, लेकिन फैंस का यही कहना है कि ये ऋचा का ही हाथ है और इस कपल ने शादी कर ली है।

Ali Fazal and richa chadha

अली ने पोस्ट में ऋचा को किया टैग

दरअसल, इस फोटो के बैकग्राउंड में कपड़ों की झलक नजर आ रही है। उन कपड़ों का पैटर्न बिल्कुल वैसा है, जो शुक्रवार को शेयर की गई फोटो में ऋचा ने पहना हुआ था। मेहंदी वाली फोटो को शेयर करते हुए अली फजल ने लिखा है, 'मोहब्बत, डूडल मेहंदी के साथ।' इस फोटो में अली ने ऋचा को टैग भी किया है। हालांकि इस पोस्ट को अली ने बाद में डिलीट भी कर दिया।

Ali Fazal

पिछले साल ही शादी करने वाली थे अली और ऋचा

आपको बता दें कि अली और ऋचा के अफेयर की खबरें तो पिछले काफी समय से सुर्खियों में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋचा और अली 2020 में ही शादी करने वाले थे, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से उन्होंने अपनी शादी को टाल दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+