भाई उद्धव की जीत से खुश राज ने भेजा 5 फीट का गुलदस्ता

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने सद्भाव दिखाते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के लिए गुलदस्ता भेजा। राज्य में लोकसभा की 48 सीटों में से शिवसेना को 18 सीटें मिली हैं। उसने 20 सीटों पर चुनाव लड़ा था।
शिवसेना की जीत के बाद राज के जनसंपर्क अधिकारी सचिन मोरे उद्धव के आवास मातोश्री पर पांच फुट ऊंचा गुलदस्ता लेकर गए और उन्हें बधाई दी। वहीं बड़े भाई ने गुलदस्ता खुद लेने के बजाए शिवसेना नेता आदेश बांडेकर ने स्वीकार करवाया। सूत्रों ने कहा कि राज ने गुलदस्ते के साथ बधाई संदेश भी भेजा था। आपको बता दे कि राज की मनसे इस चुनाव में अपना खाता भी नहीं खोल सकी।












Click it and Unblock the Notifications