गठबंधन रहा तो भाजपा-शिवेसना में से कौन 'मुख्यमंत्री'
मुंबई। महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का राजनीतिक विवाद अंतिम दौर में है यह तो नहीं कह सकते। लेकिन विधानसभा चुनाव तक किसी न किसी समझौते दोनो पार्टियों को झुकना पड़ सकता है। इसके भी पूरे संकेत हैं भाजपा-शिवसेना का राजनीतिक गतिरोध चुनाव बाद भी जारी रहे। फिलहाल शिवसेना-भाजपा अपने-अपनी इच्छाओं पर अड़ी हुई हैं।

शिवसेना ने अपना आखिरी प्रस्ताव कहकर भाजपा के लिए 119 सीटों की पेशकश की है। वहीं इस पेशकश पर भाजपा ने कहा है कि राजनीति में कोई प्रस्ताव आखिरी नहीं होता। शिवसेना खुद 151 सीटों पर लड़ना चाहती है। बाकी 18 सीटें अन्य सहयोगी दलों के लिए रख रही है।
शिवसेना के इस अड़ियल रवैये को देखते हुए भाजपा ने भी अपना फॉर्मुला शिवसेना को सौंप दिया है। भाजपा चाहती है कि शिवसेना 140 पर चुनाव लड़े और भाजपा को प्रस्ताव में 130 सीटें लड़ने के लिए दे।
इस तरह से लगातार खिंचे चले आ रहे विवाद से संकेत मिल रहे हैं कि चुनाव के नतीजे आने पर भी शिवसेना-भाजपा पदों की होड़ में फंस सकती हैं। इससे एक बात तो तय मानी जा रही है कि मुख्यमंत्री की कुर्सी वही हड़पना चाहेग जो पार्टी ज्यादा सीटें जीतकर आएगी ।












Click it and Unblock the Notifications