जमानत तो दूर, जयललिता जेल के अंधेरे में मनाएंगी दिवाली, सुना है सुप्रीम कोर्ट जाएंगी जया
मुंबई। जयललिता की जमानत याचिका नामंजूर होने के बाद जया को दिवाली जेल के अंधेरे में मनानी पड़ेगी। हालांकि अभी जेल में उनका स्वास्थ्य सामान्य बताया जा रहा है। मंगलवार को बेंगलरू की एक अदालात मेें जमानत याचिका पर चली सुनवाई के दौरान दोनो पक्षों के वकीलों में जमकर बहस हुई। जयललिता के पक्षकार वकील राम जेठमलानी ने उनकी जमानत देने के पीछे का आधार बताते हुए लालू यादव की जमानत का हवाला भी दिया। लेकिन इससे कोई दाल नहीं गली।

जय ललिता आय से अधिक संपत्ति मामले में चार साल की सजा काट रही हैं। जयललिता पर आय से अधिक सम्पत्ति रखने के आरोप में सजा सुनाई गई है।
कोर्ट ने सारी दलिलों को सुनने के बाद कहा था कि भ्रष्टाचार मानवाधिकार का उल्लंघन है। इसके चलते आर्थिक विषमता बढ़ती है। इससे कड़ाई से निपटा जाना चाहिए। लिहाजा जयललिता को राहत देने का कोई आधार नहीं बनता। यह निर्णय न्यायमूर्ति एवी चंद्र शेखर की पीठ ने किया।
जानकारी है कि अब जयजललिता सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट से जमानत के लिए गुहार लगा सकती हैं।
लालू को भी मिली थी जमानत तो इन्हें क्यों नहीं- जेठमलानी
इससे पूर्व वरिष्ठ अधिवक्ता जेठमलानी ने जया को जमानत देने के लिए अदालत के समक्ष पुरजोर दलीलें दीं। चारा घोटाले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत देने का हवाला देते हुए जमानत अर्जी मंजूर करने के लिए कहा था।सुनवाई के दौरान जेठमलानी ने कहा कि जया को भी लालू की तरह जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications