दिल्ली में दहाड़ के बाद आज मुंबई में मोदी करेंगे हीरा कारोबारियों से मुलाकात

दरअसल पार्टी की दलील है कि अगर मोदी को मिशन 2014 फतह करना है तो उन्हें आम आदमी से लेकर, कारपोरेट और राजनीतिक समर्थन हासिल करना होगा। पार्टी का मानना है कि मुंबई के इस गैर राजनीतिक प्रोग्राम से हिंदुत्व और विकास के एजेंडे को एक साथ लाने में सहायता मिलेगी जो भाजपा के मिशन 2014 के लिए जरूरी है। खासबात ये भी है कि मोदी हमेशा से सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में यकीन रखते है। ऐसे में उन्हें आम लोगों के साथ-साथ व्यापारिक जगत को लेकर भी साथ चलना है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के बाद महाराष्ट्र में लोकसभा की सबसे ज्यादा 48 सीट हैं। इस सीट पर भाजपा की निगाहें लगी हुई हैं। अगर उसे 272 का जादूई आंकड़ा छूना है तो उसे महाराष्ट्र पर खास ध्यान रखना होगा। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां पर शिवसेना-भाजपा गठबंधन के पास बीस सीटें आई थीं जबकि 25 सीटें कांग्रेस-एसीपी गठबंधन को मिली थीं। ऐसे में मोदी को महाराष्ट्र में अपनी सीट बढ़ाने के लिए कारोबार जगत को साथ लेकर चलना जरुरी है।












Click it and Unblock the Notifications