ऐ दिल है मुश्किल को मिला यू/ए सर्टिफिकेट, चार राज्यों में नहीं होगी रिलीज
मुंबई। फिल्म ऐ दिल है मुश्किल को सेंसर बोर्ड ने यू/ए सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म चार राज्यों के अलावा अन्य जगहों पर 28 अक्टूबर को रिलीज होगी।

ऐ दिल है मुश्किल फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान ने काम किया है। इसको लेकर मनसे और सिने ओनर्स एसोसिएशन पहले ही अपना विरोध दर्ज करा चुके हैं।
सिने ओनर्स एसोसिएशन ने ऐ दिल है मुश्किल को सिनेमाहालों में दिखाने से मना कर दिया है। इसके बाद फिल्म के बिजनेस को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
सिने ओनर्स एसोसिएशन के मना करने के बाद महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में स्थित सिंगल स्क्रीन सिनेमाहॉलों में यह फिल्म रिलीज नहीं की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications