22,000 करोड़ के बिजली घोटाले का पर्दाफाश करेगी 'आप'

महाराष्ट्र से जुड़े कई अहम घोटालों का पर्दाफाश कर चुकी और नागपुर से आप पार्टी की ओर लोकसभा सीट पर खड़ी अंजलि दमानिया ने कहा है कि वो महाराष्ट्र में बिजली कंपनी के 22000 करोड़ के बिजली घोटाले का खुलासा करेगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि निजी कंपनियो को फायदा पहुंचाने के लिए बिजली विभाग के मंत्री और राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने यह घोटाला किया। आप नेता दमानिया के मुताबिक करीब 22 हजार करोड़ के खराब कोयले को लेकर 'महाजेनको' में हेरफेर किया गया है।
वहीं दमानिया का दावा है कि ये बिजली घोटाला नवंबर 2009 से 2011 के बीच हुआ था और उस वक्त एनसीपी नेता अजित पवार प्रदेश के ऊर्जा मंत्री थे। । गौरतलब है कि दमानिया इससे पहले नितिन गडकरी पर भी गंभीर आरोप लगा चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications