'आप' महाराष्ट्र में जानिए क्यों नहीं लड़ेगी चुनाव

हरियाणा में भी नहीं लड़ेंगे चुनाव
आपको बता दें कि इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव ने कहा था कि उनकी पार्टी हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव नहीं लड़गी। इसके बाद अब महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला आ गया है। अब यह कयास लगाए जाने लगे हैं कि आम आदमी पार्टी अपनी हार को लेकर मंथन करने में लगी है और फिर से मैदान में उतरकर पार्टी की योग्यता को लेकर किरकिरी नहीं करना चाहती है।
औपचारिक बैठक में और भी फैसले संभव
आज आम आदमी पार्टी की एक औपचारिक बैठक होने वाली है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में पार्टी के कुछ अहम फैसले हो सकते हैं। इससे पहले अरविंद केजरीवाल भी एक बार कह चुके हैं कि पार्टी का ध्यान हरियाणा व महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से हटाकर दिल्ली पर केंद्रित होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications