यात्रियों के बिना ही मुंबई चली गई ट्रेन, 16 लाख का नुकसान
मुंबई। रेलवे में हमेशा से टिकटों की मारामारी होती है। ट्रेनों में सीट नहीं मिलती है, लेकिन यहां तो उल्टा ही हो गया। पूरी की पूरी ट्रेन बिना पैसेंजरों के मुंबई पहुंच गई। जी हां मुंबई जाने वाली एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन यात्रियों के बिना ही मुंबई के लिए रवाना हो गई।

दरअसल हुआ ये कि सेंटर फॉर रेलवे इंफारमेशन सिस्टम इस ट्रेन की फीडिंग करना ही भूल गया और लापरवाही के कारण हजारों यात्री अपने स्थान तक नहीं पहुंच पाए। इस लापरवाही से यात्रियों को तो नुकसान हुआ ही, रेलवे को भी 16 लाख रुपये से अधिक का चूना लगा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक सुबह जब ट्रेनों में आरक्षण शुरू हुआ, तो पता चला कि इस ट्रेन की फीडिंग इंटरनेट पर नहीं हुई है। इसके बाद दोपहर में ट्रेन की फीडिंग की गई। ज्यादातर यात्रियों को इसकी जानकारी नहीं हो पाई और इस ट्रेन में उन्हें आरक्षण ही नहीं मिल सका।नतीजा ये हुआ कि ट्रेन में 894 सीटें खाली रह गई और ट्रेन शाम को बिना यात्रियों के ही मुंबई रवाना हो गई। इस लापरवाही की वजह से मुंबई स्पेशल की 894 बर्थ खाली रह गई और इससे रेलवे को 15,67,880 रुपये का नुकसान हुआ।












Click it and Unblock the Notifications