महिला जर्नलिस्ट को फ्लाइंग किस करने पर हो गयी जेल
मुंबई।
देश में हो रही ईव टीजिंग की घटनाओं को रोंकने के लिए पुलिस पर कितना दबाव है, इसका अंदाजा मुंबई की एक घटना से लग जाता है। सूत्रों के अनुसार एक 22 वर्षीय राहुल उमेश तिलक को इसलिए जेल में डाल दिया गया कि उसने काम पर से घर लौट रही महिला को देखकर 'फ्लाइंग किस' की थी। id="toptextpromo">घटना
मुंबई के ग्रांट रोड की है, एक क्षेत्रीय समाचार चैनल की महिला पत्रकार काम खत्म होने के बाद रात 11 बजे घर वापस जा रही थी। वह सागा चौक के गुलिस्तान होटल के पास से गुजर रही थी, तभी ट्रैफिक सिग्नल के पास एक लड़के ने उसे घूरा और फिर उसकी तरफ फ्लाइंग किस देकर इशारा किया। घटना के तुरंत बाद ही लड़की ने पास खड़े पुलिस मैन को इसकी सूचना दी और उसे गिरफ्तार करवा दिया। हालांकि आरोपी तिलक ने नहीं बताया कि उसने भद्दे इशारे क्यों किये। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>तिलक
एक प्राइवेट फर्म में काम करता है, उस पर धारा 509 लगाकर जेल में डाल दिया गया। (धारा 509 किसी महिला के प्रति अशोभनीय आचरण करने पर लगाई जाती है।)











Click it and Unblock the Notifications