80 साल की मां के हाथ-पैर बांध बेटा करता था दरिंदगी, पत्नी देती थी साथ, बेटी बनाती थी वीडियो

मुंबई। मुंबई में एक बेटे ने अपनी बेटी और पत्नी के साथ मिलकर बुजुर्ग मां के साथ दरिंदगी की हदें पार कर दी, इसे सुनकर हर कोई सन्न है।

crime

मुंबई के डीएन नगर में रहने वाला सुरेंद्र वैध ने अपनी मां के साथ वो किया जो कोई बेटा सोच भी नहीं सकता। सुरेंद्र 80 साल की अपनी मां पर बेइंतहा जुल्म ढाता था। वो अपनी मां को बेडशीट से बांधकर फर्श पर घसीटता था, इतना ही नहीं चादर से मां को बांधकर उसे पंखे से लटका देता और पंखा चलाता।

इस दौरान सुरेंद्र अपनी मां का मुंह बंद कर देता था। बूढ़ी मां पंखें के साथ फर्श पर बुरी तरह से तड़पती रहती। ये मामला तीन साल से चल रहा था।

सुरेंद्र अपनी बीवी और बेटी के साथ देखता कि कैसे एक बेबस बुजुर्ग औरत फर्श पर इधर से उधर लुढ़क रही है। इस पाप में उसके साथ उसकी बीवी बबिता और 19 साल की बेटी अक्षया भी शामिल हैं।

जब सुरेंद्र अपनी मां को बांधकर उसपर जुल्म ढाता तो उसकी बेटी अपने मनोरंजन के लिए इसकी वीडियों बनाती। ऐसे ही एक वीडियो ने ही इन तीनों को पुलिस की गिरफ्त तक पहुंचा दिया।

मां के साथ मजाक कर रहा था

बुजुर्ग की पोती का बनाया वीडियो एक एनजीओ नारी संघ की अध्यक्षा तक पहुंचा तो उन्होंने वीडियो के बारे में जानकारी जुटाई और डीएन नगर थाने में इसको दिखाते हुए कार्रवाई की मांग की।

डीएन नगर पुलिस ने वीडियो देखने के बाद पुलिस ने आरोपियं पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। डीएन नगर पुलिस के थाना इंचार्ज धनाजी नलावड़े के मुताबिक, आरोपी बेटा, बहू और पोती को गिरफ्तार कर लिया है। सभी को रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक, इस वीडियो सामने आने के जब आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया गया तो उसने कहा कि वह अपनी मां के साथ मजाक कर रहा था। पुलिस ने जब बुजुर्ग पीड़िता से इस बाबत बात करने की कोशिश की तो वो ठीक से बोल भी ना सकी, उसने पुलिस से कोई शिकायत भी ना की।

कोई बेटा ऐसा कैसे कर सकता है

पुलिस को वीडियो देकर मामला की शिकायत करने वाले एनजीओ नारी संघ की अध्यक्षा के मुताबिक, यह वीडियो उन्हें किसी और से मिला था।

उन्होंने कहा कि जब उन्होंने वीडियो देखा तो वो सन्न रह गई कोई बेटा 80 साल की मां के साथ ऐसा बर्ताव करने की सोच भी कैसे सकता है।

अंधेरी के डीएन नगर में वह वाले सुरेंद्र के बूढ़े माता-पिता उसके साथ नहीं रहते हैं। उसने अपनी मां के साथ ये दरिंदगी तब की जब वो कुछ दिन के लिए उसके साथ रहने आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+