मुंबई: 26 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, फिल्म फाइनेंसर समेत 7 की मौत

fire
मुंबई। दक्षिण मुम्बई के पॉश इलाके की एक 26 मंजिला इमारत में भीषण आग लग जाने की वजह से 7 लोगों की मौत हो गई। केंप्स कॉर्नर इलाके की एक 26 मंजिला रिहाइशी इमारत में देर शाम आग लगने से 7 लोगों की झुलसकर मौत हो गई।

आग इमारत की 12 वीं मंजिल पर लगी थी। आग की खबर मिलने के बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। आग इतनी भयानक थी कि आग बुझाने के दौरान 5 दमकलकर्मी और दो अधिकारी भी बुरी तरह झुलस गए। आग की भयानकता इसी बात से लगाई जा सकती है कि इस पर काबू पाने के लिए दमकल की 14 गड़ियों को करीब 4 घंटे का वक्त लगा। पुलिस और फायर बिग्रेड की मुस्तौदी की वजह से मौके से 26 लोगों को सही सलामत निकाला जा सका।

जिन लोगों की इस हादसे में मौत हुई उन्हें अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीएमसी के मुताबिक आग की लपटों पर काबू पाने के दौरान 5 दमकलकर्मी भी झुलस गए। मारे गए लोगों में फिल्‍म फाइनेंसर दिनेश गांधी और उनकी पत्‍नी भी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+