मुंबई में इमारत में भीषण आग, 4 की मौत, 8 जख्मी

बृह्णमुंबई नगरनिगम आपदा नियंत्रण केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि घटना विक्रोली के सिद्धार्थ नगर स्थित कैलाश अपार्टमेंट में तड़के 3.15 बजे हुई। गौतम शालीवान (55) उनकी पत्नी पूर्णिमा (50), बेटे विशाल (32) और पोते आयुष (10) की घटना में मौत हो गई।
इस आग से नजदीक के एक फ्लैट में मौजूद आठ लोग घायल हो गए। घायलों को सिऑन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग पर काबू पाया जा चुका है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शार्ट-सर्किट को बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications