18 साल की छात्रा ने हॉस्टल के बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म, बाल्टी में छोड़कर चली गई

धुले। महाराष्ट्र के धुले जिले से में एक हॉस्टल के बाथरूम में 18 साल की छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद उसे बाल्टी में छोड़ दिया। हॉस्टल वार्डन ने जब बच्चे के रोने की आवास सुनी तो वह टॉयलेट की ओर पहुंची, जहां नवजात बाल्टी में पड़ी थी। वार्डन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को अस्पताल पहुंचाया।

18 year old girl gives birth to child in girls hostel bathroom

29 फरवरी को दिया था बच्चे को जन्म

पुलिस ने सोमवार को बताया कि धुले जिले के सकरा में स्थित सावित्रीबाई फुले आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल के टॉयलेट में 29 फरवरी को एक लड़की ने बच्चे को जन्म दिया। पुलिस के अनुसार, लड़की ने जन्म के बाद हॉस्टल के बाथरूम में एक बाल्टी में बच्चे को छोड़ दिया था।

मेडिकल जांच में हुई छात्रा की पहचान

सकरी थाने के पुलिस इंस्पेक्टर देवीदास दामने के मुताबिक, जांच के दौरान बच्चे का दावा करने के लिए कोई भी छात्रा आगे नहीं आई। शक के आधार पर एक लड़की को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया, जहां इस बात का खुलासा हुआ कि बच्चे को किसने जन्म दिया था। नवजात और और छात्रा को धुले स्थित सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+