दिवाली के बहाने मुंबई में नाबालिग से गैंगरेप

gangrape
मुंबई। दिवाली खुशियों का त्यौहार होता है, लेकिन कुछ मौकापरस्त लोग खुशी मनाने की आड़ में अपनी हवस की भूख मिटाने की जुगत करने लगते है। मुंबई के दिंडोशी में ऐसा ही एक वाक्या सामने आया है । जहां दिवाली मनाने की आड़ में लड़की को हवस का शिकार बनाया गया है।

मायानगरी में 16 साल की एक लड़की से गैंगरेप की वारदात ने फिर इंसानियत को शर्मसार किया है। दीवाली के दिए की रोशऩी के बीच कुछ लोगों ने मौके का नाजायज फायदा उठाते हुए एक लड़की को फुसलाकर उसके साथ गैंगरेप किया। खबर के मुताबिक पीड़ित लड़की के दो दोस्तों ने उसे बुलाया और अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। पहले पहल तो मामला दबाने की कोशिश की गी, लेकिन बाद में एक सामज सेविका के दबाव के बाद पुलिस ने चार लड़कों के खिलाफ एफआईर दर्ज कर लिया है।

हलांकि घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद अबतक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है। गौरतलब है कि इससे पहले मुंबई के शक्ति मील इलाके में एक पोटो जर्नलिस्ट के साथ 5 लोगों ने गैंगरेप किया था। जिसके बाद मायानगरी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे थे। अब एकबाऱ फिर से गैंगरेप की वारदात आने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+