गेट खुलते ही मॉडल को धकेलते हुए बेडरूम में ले गया सफाईकर्मी, वीडियो दिखाकर किया रेप
मुंबई। मुंबई के ओशिवरा में एक मॉडल से रेप की वारदात सामने आई है। आरोप है कि 15 साल के सफाईकर्मी ने 29 साल की मॉडल का उसके फ्लैट में घुसकर रेप किया है। मामला बीते गुरुवार का है। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

नाबालिग सफाईकर्मी ने दिया वारादात को अंजाम
जोगेश्वरी स्थित सोसायटी में रहने वाली 29 वर्षीय मॉडल का पति गुरुवार को मुंबई से बाहर जाने के लिए एयरपोर्ट की ओर निकला। मॉडल फ्लैट में अकेली थी, इसी दौरान सोसायटी में कूड़ा-कचरा उठाने वाला 15 वर्षीय सफाईकर्मी मॉडल के फ्लैट पर पहुंचा। उसने कचरे के लिए घंटी बजाई। घर में कचरा नहीं था, इसलिए मॉडल ने मना कर दिया। इसके बाद भी वह घंटी बजाता रहा। गुस्से में मॉडल ने दरवाजा खोल दिया और सफाईकर्मी उसे धकेलते हुए घर में घुस गया।

'बेडरूम तक धकेलते ले गया, और...'
पीड़िता ने बताया, ''वो मुझे धकेलते हुए बेडरूम तक ले गया। उसने कहा कि उसके पास मेरे अश्लील वीडियो हैं, जो उसने फ्लैट के बाहर से चुपके से बनाए हैं। उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी और मेरा शरीर से टॉवल हटा दिया। इसके बाद मेरा रेप किया। इसके बाद मैंने रोते हुए उससे अपने लिए एक ग्लास पानी लाने के लिए कहा, वो जैसे ही किचन में गया मैंने दरवाजा बंद कर दिया।''

पुलिस ने किया गिरफ्तार
सफाईकर्मी को किचन में बंद करके महिला ने तुरंत अपने पति को फोन कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सफाईकर्मी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे पास से वो मोबाइल भी बरामद कर लिया है, जिसमे मॉडल के अश्लील वीडियो थे। ओशिवरा पुलिस के मुताबिक, आरोपी आनंद नगर का रहने वाला है और आसपास की सोसायटी से कचरा उठाने का काम करता है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 354 (सी), 376, 506, 504, 323, 448 और 442 के तहत मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications