मुंबई हादसा: वो 2 शिवसेना सांसद, जिन्होंने पुल को लेकर रेलमंत्री को लिखी थी चिट्ठी
नई दिल्लीः मुंबई के परेल एलफिंस्टन रेलवे ब्रिज पर करीब 22 लोगों की मौत गई और कई लोग घायल हो गए। इस ब्रिज के बारे में कहा जा रहा है कि ये कई साल पुराना था इसके लिए कई नेताओं ने रेल मंत्रालय को चिट्ठी भी लिखी थी। इस हादसे के बाद एक पत्र सामने आया है जो 23 अप्रैल 2015 को शिवसेना सांसद राहुल शिवाले ने उस समय के रेलमंत्री सुरेश प्रभु को लिखा था। इस पत्र में शिवसेना सांसद ने फुट ओवरब्रिज को चौड़ा करने की मांग की थी।

पत्र के जवाब में तत्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा था कि रेलवे के पास इसके लिए फंड नहीं है। जवाब में उन्होंनेग्लोबल मार्केट में मंदी की बात भी कही थी।
शिवसेना सांसद राहुल शिवाले के पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा भी शिवसेना के एक अन्य सांसद अरविंद सावंत ने भी रेलमंत्री को 20 फरवरी 206 में पत्र लिखकर इस मांग को दोहराया था।
एक टीवी चैनल से बात करते हुए पत्र लिखने वाले सासंद ने कहा कि तत्कालीन रेलमंत्री से लेकर संसद तक इस मुद्दे को उठाया जा चुका है, लेकिन किसी ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
बता दें, एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर भगदड़ के कारण 22 लोगों की मौत हो गई है, घटना सुबह 9.30 बजे की आसपास की बताई जा रही है। आपको बता दें कि इस समय मुंबई में बारिश हो रही है। जिस वजह से फुट ब्रिज पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
यह भी पढ़ें-Mumbai Stampede: मुंबई हादसे को बयां करती 6 दर्दनाक तस्वीरें!












Click it and Unblock the Notifications