'गलत काम' करता हुआ पकड़ा गया मशहूर अभिनेता का साला

नई दिल्लीः भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही क्रिकेट सीरिज में सट्टा लगाते हुए मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक टॉप अभिनेता के साले को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम अमित बताया जा रहा है, अभी अभिनेता के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। कुछ दिन पहले मुंबई पुलिस कमिश्नर ने सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया था, संभव है अमित की गिरफ्तारी भी उसी आदेश के बाद हुई हो।

mumbai police arrested top actors brother in law arrested in betting

पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस ने की कार्रवाई

मुंबई पुलिस पिछले कई दिनों से कार्रवाई में लगी है। पिछले सप्ताह ही कार्रवाई करते हुए ठाणे और भांडु़प में कई सटोरियों को पकड़ा जा चुका है। कहा जाता है कि अभिनेता का ये साला भी इन्हीं सटोरियों के संपर्क में था।

पुलिस से बचने के लिए बनाया था खास सॉफ्टवेयर

पुलिस से बचने के लिए बनाया था खास सॉफ्टवेयर

मुंबई में क्राइम ब्रांच द्वारा सट्टेबाजों को पकड़ने के लिए खास तैयार की गई थी। कहा जा रहा है कि सट्टेबाजों ने पुलिस से बचने के लिए एक खास सॉफ्टवेयर बनाया था, जिसे हॉलैंड में एक सर्वर से लिंक किया गया था। इस सॉफ्टवेयर को इसलिए बनाया गया था कि कोई भी इन्हें पकड़ न सके और पकड़े जाने पर इनके साथ कोई जानकारी हासिल न कर सके।

करते थे लाखों की कमाई

करते थे लाखों की कमाई

इस सॉफ्टवेयर को निखिल गणात्रा नाम के व्यक्ति ने खरीदा था और फिर सट्टेबाजों को दे देता था। पुलिस द्वारा क्यास लगाए जा रहे हैं कि इस मामले में अभी और भी लोगों की गिरफ्तारी होनी है। हर मैच में ये लोग कम से कम 10 से 20 लाख की कमाई कर लेते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+