प्रेमी संग भाग गई पत्नी तो अस्पताल पहुंच गया पति, जानिए वजह

wife left husband and went with lover, husband was beaten up for complaining

मुरैना, 30 जुलाई। मुरैना में एक महिला अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। पत्नी की भागने की पीड़ा से पीड़ित पति ने जब पत्नी को भगाकर ले जाने वाले शख्स के परिजनों से शिकायत की, तो पति की जमकर ठुकाई लगा दी गई। मारपीट से घायल पति को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। पूरा मामला मुरैना जिले के जीगनी गांव का है।

morena

अरब स्याह की पत्नी भागी प्रेमी के साथ
मुरैना जिले की जीगनी गांव में रहने वाले अरब स्याह की पत्नी अपने प्रेमी हैदर के साथ अपने पति का घर छोड़ कर भाग गई। प्रेमी हैदर के साथ भाग जाने पर पति अरब परेशान हो गया। उसे उम्मीद नहीं थी कि उसकी पत्नी इस तरह उसे छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भाग जाएगी।

अरब ने हैदर के परिजनों से की शिकायत
अरब की पत्नी तो हैदर के साथ भाग गई लेकिन इसकी पीड़ा अरब सहन नहीं कर सका। अरब सीधा हैदर के परिजनों के पास पहुंच गया। अरब ने हैदर के परिजनों से कहा कि आखिर उसने क्या गुनाह किया था जो उसकी पत्नी को हैदर भगा कर ले गया। इतना सुनते ही हैदर के परिजन आक्रोशित हो गए और उन्होंने अरब को घेरकर जमकर पीटा।

अरब पर कर दिया सरिया और फावड़े से हमला
हैदर के परिजनों ने अरब की बात का बुरा मानते हुए अरब के साथ मारपीट करते हुए अरब पर सरिया और हावड़ा से हमला बोल दिया। सरिया और फावड़ा की मार से अरब गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अरब को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

थाने में हुआ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
अरब के साथ हुई मारपीट की शिकायत माता बसैया थाने में की गई है। माता बसैया थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+