Video Viral: मुरैना में जमीनी विवाद को लेकर भिड़े चचेरे भाई, दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर की दनादन फायरिंग

MP के मुरैना में दो चचेरे भाइयों में जमकर विवाद हुआ। जमीन के कब्जे को लेकर उपजे विवाद में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग की। घटना में किसी को गोली तो नहीं लगी, लेकिन एक व्यक्ति पथराव में घायल हो गया।

morena

Video viral Cousins clashed: एमपी के मुरैना में नूराबाद का एक गांव गोलियों की आवाज से गूंज उठा। एक परिवार के दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव भी किया। फायरिंग में किसी को गोली तो नहीं लगी, लेकिन पथराव की घटना में एक व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया। इस वारदात से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया हैं। वहीं फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

police

जमीनी और आपसी विवाद को लेकर बदनाम रहने वाले चंबल के मुरैना जिले में एक बार फिर आतंक बरपा। नूराबाद के धनेले गांव में चचेरे भाइयों में जमीनी विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर बंदूक तान दी। खेत के जमीनी बंटबारे को लेकर हिंसक स्थिति निर्मित हुई। पुलिस के मुताबिक जिन दो चेचेरों भाइयों के बीच विवाद हुआ, दोनों के नाम सरनाम सिंह गुर्जर हैं। खेत के मालिकाना हक़ को लेकर लंबे वक्त से दोनों के बीच विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार को सुबह फिर कुछ कहा-सुनी हुई। जिसके बाद खेत पर ही दोनों ने एक दूसरे पर बंदूक तान दी और फायरिंग करने लगे। घटना के दौरान दोनों पक्षों के लोग इकट्ठे हो गए और पथराव भी करने लगे।

firing

फायरिंग की घटना से गांव में दहशत फ़ैल गई। जिसके बाद पुलिस को खबर की गई। घटना में किसी को गोली तो नहीं लगी, लेकिन पथराव में एक व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फायरिंग की घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा हैं। जिसमें गोलियां चलते हुई दिखाई दे रही है। एक पक्ष की कार पर भी पथराव हुआ। घटना के बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। वहीं गांव में पुलिस बल भी तैनात किया गया हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+