Morena Triple Murder: विवाद सुलझाने आए साले-साली को जीजा ने मारी गोली, पत्नी को भी उतारा मौत के घाट
Morena Triple Murder:
Morena Triple Murder: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी और साले साली को गोली मार दी। गोली लगने से तीनों की स्थल पर मौत हो गई। मामला बागचीनी थाना क्षेत्र स्थित बस स्टैंड के पास का है। वारदात के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। घटना को गंभीरता को देखते ही एसपी,कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार मुरैना जिले के बागचीनी थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास त्रिलोकी परमार अपने परिवार के साथ निवास करता था। विगत कुछ दिनों से त्रिलोकी और उसकी पत्नी राखी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद की वजह से उसकी पत्नी मायके में फोन कर दीया। पत्नी के मायके से बड़ी बहन जूली और उसका भाई युवराज तोमर समझाने के लिए रविवार की सुबह बाचगीनी पहुंचे।

वहां पहुंचते ही सास से दोनों का लड़ाई हो गयी। बहन जूली और भाई युवराज अपनी छोटी बहन राखी को लेकर अपने घर आ रहे थे तभी त्रिलोक परमार घर पहुंचा और अपनी लाइसेंसी बंदूक उठाई और बागचीनी बस स्टैंड पर पहुंच गया और वहां ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर तीनों को मौत के घाट उतार दिया।
राखी और युवराज की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि जूली की सांस चल रही थी उसको पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां उसने भी दम तोड़ दिया। राखी और युवराज की डेड बॉडी जौरा और जूली का शव मुरैना पोस्टमार्टम करने के लिए ले जाया गया है। जहां उनका पोस्टमार्टम कराया गया है।
वहीं पूरे मामले में एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने जानकारी दी कि बागचीनी बस स्टैंड पर गोली बारी में 3 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली थी। वहां घटनास्थल पर जाकर देखा तो 2 लोगों की मौत हो चुकी थी 1 महिला घायल थी। उसको जिला अस्पताल ले जाया गया, उसकी वहां पर मौत हो गई।
पुलिस अधीक्षक के अनुसार मृतक राखी परमार का उसके पति त्रिलोक परमार से कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। उसको लेकर भाई व बहन रविवार को समझाने आए थे। उसको लेकर सास बगैरह से लड़ाई झगड़ा हुई। वह सामान लेकर अपने घर जा रहे थे। तभी त्रिलोक परमार आया और उसने पीछे से गोलियां मारीं जिससे 1 महिला और पुरुष की घटनास्थल पर मौत हो गई और एक महिला की मौत जिला अस्पताल में हुई है। फिलहाल पटना की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications