Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मुरैना में लोडिंग वाहन को रोकने लटक गया ट्रैफिक पुलिसकर्मी, भीड़ ने की जमकर धुनाई

मुरैना में लोडिंग वाहन को रोक रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मी को भीड़ ने पीटा, वीडियो वायरल

मुरैना, 3 सितंबर। मुरैना में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को लोडिंग वाहन रोकना भारी पड़ गया। लोडिंग वाहन में सवार ड्राइवर और सवारियों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को पकड़कर जमकर धुन दिया। बीच सड़क पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी की जमकर पिटाई लगाई गई और लोग तमाशा देखते रहे।

बैरियर चौराहे से गुजरी थी सवारियों से भरी लोडिंग गाड़ी

बैरियर चौराहे से गुजरी थी सवारियों से भरी लोडिंग गाड़ी

शनिवार को बैरियर चौराहे से सवारियों से भरी एक लोडिंग गाड़ी निकली थी। इस लोडिंग गाड़ी पर मुरैना के ट्रैफिक सूबेदार की नजर पड़ गई। ट्रैफिक सूबेदार ने जब लोडिंग गाड़ी को जाते हुए देखा तो उन्होंने तुरंत मां-बेटी चौराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी को वायरलेस सेट पर सूचित किया कि जो लोडिंग गाड़ी सवारियों को बैठाकर निकल रही है उसे रोक लिया जाए।

गाड़ी नहीं रुकी तो लटक गया ट्रैफिक पुलिसकर्मी

गाड़ी नहीं रुकी तो लटक गया ट्रैफिक पुलिसकर्मी

सूबेदार से मिले पॉइंट के बाद मां बेटी चौराहे पर तैनात हेड साहब ने वहां से गुजर रही लोडिंग वाहन को देखा तो तुरंत उसे रोकने की कोशिश की लेकिन लोडिंग वाहन के चालक ने लोडिंग गाड़ी को नहीं रोका। यह देखकर हेड साहब लोडिंग वाहन से लटक गए और उसे रोकने की कोशिश करने लगे लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी और ड्राइवर गाड़ी भगाता गया।

डेढ़ किलोमीटर आगे जाकर रोकी गाड़ी

डेढ़ किलोमीटर आगे जाकर रोकी गाड़ी

ड्राइवर गाड़ी भगाता रहा और ट्रैफिक पुलिसकर्मी गाड़ी से लटका रहा। डेढ़ किलोमीटर तक गाड़ी भगाने के बाद ड्राइवर ने जैसे तैसे गाड़ी रोकी। इसके बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मी नीचे उतरा और उसने ड्राइवर से पूछताछ शुरू कर दी कि आखिर उसने गाड़ी क्यों नहीं रोकी थी। इसी बात बात को लेकर लोडिंग वाहन के ड्राइवर और सवारी आक्रोशित हो गए और उन्होंने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को बीच सड़क पर खींच लिया।

ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ की गई जमकर मारपीट

ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ की गई जमकर मारपीट

ट्रैफिक पुलिसकर्मी को बीच सड़क पर खींचकर लाया गया। लोडिंग वाहन में मौजूद ड्राइवर और सवारियों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को चारों तरफ से घेर लिया और इसके बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ जमकर मारपीट शुरू हो गई। वहां मौजूद लोगों ने भीड़ को रोकने की बजाय ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ हुई मारपीट का वीडियो बना लिया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को किया गिरफ्तार

इधर ट्रैफिक पुलिसकर्मी पिट रहा था और उधर पुलिस मौके पर पहुंच रही थी। इससे पहले कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने वाले लोग वहां से भाग पाते, इतने में पुलिस मौके पर पहुंची और सभी मारपीट करने वाले लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद सभी लोगों को सिविल लाइन थाने ले जाया गया। थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की गई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+