Morena News: रील बनवाने के लिए फांसी के फंदे पर झूल गया मासूम, दोस्तों को लगा तड़पने का नाटक कर रहा
Morena News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक दर्दनाक घटना हुई है। रील बनाने के चक्कर में 11 साल के एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। सोशल मीडिया पर हैरान कर देने वाला इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
जानकारी अनुसार क्लास 7वीं में पढ़ने वाला छात्र अपने गले में फांसी का फंदा डालें नजर आ रहा है। मासूम तड़पता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि छात्र गले में फंदा डालकर रील बना रहा था। इसी दौरान उसकी दर्दनाक मौत हो गई है।

घटना अंबाह क्षेत्र की है। 11 साल के मृतक बच्चे का नाम करण परमार है। शनिवार शाम को वह लेन रोड पर खाली पड़े मैदान पर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान रील बनाने के प्रयास में उसकी मौत हो गई। हैरानी की बात तो यह है कि इस दौरान आसपास कई और बच्चे भी खेल रहे थे। उन्होंने उसे तड़पते हुए भी देखा लेकिन सभी को लगा कि वह रील बनाने के के लिए एक्टिंग कर रहा है।
वीडियो में दिख रहा है कि मैदान पर शीशम के पेड़ पर फंदा लगा है। करण गले में फंदा लगाकर तड़पने का नाटक कर रहा है। जबकि कोई बच्चा उसका वीडियो बना रहा है। इसी दौरान करण का दम घुटने लगता है। वह सही में तड़पने लगता है, लेकिन वीडियो बनाने वाले और वहां खेल रहे अन्य बच्चों को लगता है कि वह अभी भी नाटक ही कर रहा है। देखते ही देखते करन बेहोश हो गया। यह देखकर बच्चे उसके पास पहुंचे। उन्होंने देखा कि वह कोई हलचल नहीं कर रहा है। जिसके बाद बच्चे वहां से भाग जाते हैं। वीडियो बनाने वाला बच्चा भी मोबाइल वहीं छोड़कर घर चला जाता है।
घटना की जानकारी मिलते ही करण के परिजन मौके पर पहुंचे। वह उसे फंदे से उताकर सीधे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर अंबाह पुलिस भी सिविल अस्पताल पहुंचीं। शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है आज रविवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम किया गया है।
मृतक करण परमार 7वीं कक्षा में पढ़ता था। शनिवार को वह स्कूल से आने के बाद सीधे लेन रोड स्थित अपने घर के सामने खाली बड़े मैदान पर खेलने चला गया था। बताया जा रहा है कि वह नींव के ऊपर उठाई गई दीवार पर खड़ा होकर गले में फंदा डालकर वीडियो बनवा रहा था। तभी उसका पैर फिसलने से रस्सी खींच गई, जिससे मासूम का दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications