Morena news: जंगल में शौच के लिए गए युवक पर बाघ ने किया हमला, जमकर हुआ संघर्ष

मुरैना मे जंगल में गए युवक पर बाघ ने किया हमला, युवक के चाचा ने किया बाघ पर पथराव, मुश्किल से बची युवक की जान, घायल को जिला अस्पताल में किया गया भर्ती

Morena में जंगल में शौच करने का एक युवक पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया। इस हमले में युवक घायल ही हो गया। गनीमत यह रही कि युवक के चाचा ने बाघ पर पथराव कर दिया जिससे बाघ ने युवक को छोड़ दिया और झाड़ियों में जाकर छुप गया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो बाघ वन विभाग की टीम के वाहन के नजदीक से भागता हुआ जंगल में प्रवेश कर गया। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

morena

नरसिंहपुरा गांव का है पूरा मामला
नरसिंहपुरा गांव में रहने वाला सुनील जाटव शौच करने के लिए जंगल में गया था। जिस जगह पर सुनील जाटव शौच के लिए गया था वहां घने जंगल का एरिया शुरू हो जाता है। सुनील जब शौच के लिए जंगल एरिया में प्रवेश कर रहा था तो उसे मालूम नहीं था कि एक बाघ की नजर उस पर टिकी हुई है। सुनील जैसे ही बाघ की हद में आया तो बाघ ने सुनील पर हमला कर दिया।

बाघ के हमले से सुनील ने की बचने की कोशिश
बाघ के हमला करने से सुनील अचानक कुछ समझ नहीं पाया और बाघ ने उसे घायल कर दिया लेकिन सुनील हमला होने पर तुरंत चीखने लगा। नजदीक में ही सुनील के चाचा धरम सिंह ने सुनील के चिल्लाने की आवाज सुनी तो उन्होंने देखा कि सुनील को बाघ ने घेर लिया था। इसके बाद सुनील के चाचा धररम सिंह ने बाघ पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। अचानक हुए पथराव से बाघ कुछ समझ नहीं पाया और उसने सुनील पर हमला करना छोड़ दिया।

वापस जंगल में घुस गया बाघ
सुनील को घायल करने के बाद बाघ वापस गांव से लगे हुए जंगल में घुस गया। कुछ देर तक झाड़ियों में बाघ दिखाई भी दिया। वहां मौजूद लोगों ने उसका वीडियो भी बनाया। बाघ की वजह से लोग दहशत में भी नजर आए। घायल सुनील को उपचार के लिए जिला अस्पताल मुरैना ले जाया गया।

वन विभाग के अमले के सामने ही भाग निकला बाघ
बाघ की जानकारी मिलने पर पहले गांव में पुलिस पहुंची और इसके बाद वन विभाग का अमला भी पहुंच गया। वन विभाग का अमला जिस वाहन में बैठा था बाघ उसी वाहन के बगल से भागकर घने जंगल में चला गया। खुलेआम इस तरह घूमने की वजह से अब गांव के लोग दहशत में है और खेतों में जाने से डर रहे हैं। ग्रामीणों को डर है कि कहीं बाघ उन पर हमला कर दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+