एमपी: पिता ने बेटे की, पत्नी ने पति की, छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की
मुरैना में पत्नी ने अपनी बेटी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी, शिवपुरी में एक पिता ने अपने ढाई साल के बेटे की जान ले ली, अशोकनगर में जमीन विवाद पर से भाई ने भाई का कत्ल कर दिया
मुरैना, 6 अक्टूबर। ग्वालियर-चंबल अंचल में रिश्तो के कत्ल के खौफनाक मामले सामने आए हैं। शिवपुरी में एक पिता ने अपने ढाई साल के मासूम को पीट-पीटकर मार डाला तो वहीं मुरैना में एक पत्नी ने अपनी बेटी के साथ मिलकर अपने ही पति की हथौड़ा मार कर हत्या कर दी जबकि अशोकनगर में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया।

पत्नी ने बेटी के साथ मिलकर की पति की हत्या
मुरैना जिले के सबलगढ़ इलाके में रहने वाले राम कुमार पांडे को उसकी ही पत्नी और बेटी ने मौत के घाट उतार दिया। पत्नी और बेटी ने हथौड़ा मार कर राम कुमार पांडे की जान ले ली। राम कुमार पांडे की पत्नी और बेटी अक्सर घर से कई दिनों के लिए गायब हो जाती थीं। बीते रोज भी राम कुमार पांडे की पत्नी और बेटी 5 दिन तक लापता रहने के बाद घर वापस लौटीं। राम कुमार पांडे ने इस बात पर आपत्ति जताई थी जिसे लेकर उसकी पत्नी गिरजा देवी और उसकी 15 साल की बेटी ने राम कुमार पांडे के सिर पर हथौड़ा के कई वार किए जिससे राम कुमार पांडे की मौत हो गई।
शिवपुरी में पिता ने अपने ढाई साल के बेटे की हत्या की
दिल देने वाली दूसरी घटना शिवपुरी से सामने आई है। यहां एक बेरहम पिता ने अपने ढाई साल के बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। शिवपुरी में मनियर इलाके में रहने वाले लक्खा ने अपने ढाई साल के बेटे को जमकर पीटा। पिता की पिटाई से बेटे की मौत हो गई। बेरहम पिता ने अपने ही बेटे के शव को एक बॉक्स में बंद करके पलंग के अंदर छुपा दिया। हालांकि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से लक्खा के घर पर दबिश देकर बच्चे का शव बरामद कर लिया है जबकि आरोपी लक्खा अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
अशोकनगर में छोटे भाई ने की बड़े भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या
रिश्तों के कत्ल की तीसरी खौफनाक घटना अशोकनगर से निकलकर सामने आई है। यहां के डोंगरा पछार गांव में खेत के विवाद पर से छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई का कत्ल कर दिया। छोटे भाई गोपाल यादव का अपने भाई मलखान सिंह के साथ जमीन को लेकर विवाद हुआ था। खेत जोतने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई गोपाल यादव ने अपने बड़े भाई मलखान पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घायल मलखान को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत में मलखान को भोपाल रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही मलखान की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications