Morena News: दाह संस्कार की हो रही थी तैयारी, तभी मरा हुआ युवक हो गया जिंदा, लोग बोले- ये तो 'चमत्कार'
Morena News: मुरैना जिला में मर कर जिंदा हुए युवक का नाम जीतू बताया जा रहा है। उसके परिजन ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हुई थी। वो काफी समय से बीमार था।

Morena News: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मुक्तिधाम में बनाए गए चिता में मृतक को जैसे ही लिटाया गया उसके बाद कुछ ऐसा घटित हुआ कि वहां पर मौजूद लोग अचंभित हो गए।
मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार के लिए लाए गए मृतक की नब्ज चलने लगी। जिसे देखकर लोगों ने कहा चमत्कार हो गया। हैरानी इस बात की थी कि जिस व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। उसकी नब्ज अचानक कैसे चलने लगीं।
जानकारी के अनुसार वार्ड 47 निवासी बच्चूलाल प्रजापति के 32 वर्षीय बेटा जितेंद्र उर्फ जीतू प्रजापति किडनी की बीमारी की वजह से लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इसी बीच वह गंभीर पीलिया से ग्रसित हो गया था। सोमवार की सुबह जीतू अपने बिस्तर पर बेहोश हो गया। जीतू के शरीर में लंबे समय तक कोई हलचल नहीं हुई। परिजन और आसपड़ोस के लोगों ने जीतू को मृत समझ लिया।
युवक को मृत समझकर परिजन दाह संस्कार करने के लिए श्मशान घाट लेकर गए हुए थे। बड़ी संख्या में परिजन और लोग अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए। जैसे ही युवक को शमशान घाट में ले जाकर चिता पर लिटाया गया। वैसे ही युवक हिलने-डूलने लगा उसकी सांसे चलने लगी। इसे देख श्मशान घाट में मौजूद लोग हैरान रह गया। आनन-फानन में डॉक्टरों को बुलाया गया। नब्ज देखने के बाद डॉक्टरों ने ईसीजी करके ग्वालियर अस्पताल इलाज के लिए रेफर किया।
मुरैना सीएमएचओ के अनुसार: डॉक्टर राकेश शर्मा जानकारी देते हुए बताया कि जिले के एक युवक युवक को मृत समझकर अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम ले जाया गया था। वहां उसकी नब्ज चलने का पता चला।अस्पताल से उस युवक को ग्वालियर मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। आगे बताया कि कई घटनाओं में होता है कि बीमार व्यक्ति इतनी गहरी बेहोशी में चला जाता हैं कि उसके शरीर में कोई हलचल नहीं होती। लेकिन वह मृत नहीं होता। यह घटना भी कुछ ऐसी ही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications