मालिक के इशारे पर कुत्ते ने कर दी नौकर की हत्या, मीट बनाने से इनकार कर रहा था नौकर

Morena News, मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में सरकारी महकमे के एक अफसर ने नौकर को मीट बनाने का आदेश द‍िया और जब नौकर ने मना क‍िया तो अपने पालतू कुत्ते को उस पर छोड़ द‍िया। कुत्ते ने नौकर को गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान नौकर की मौत हो गई। अब ढाई साल बाद इस मामले में हत्या का केस दर्ज क‍िया गया है।

एक महीने इलाज के बाद नौकर की मौत हो गई

एक महीने इलाज के बाद नौकर की मौत हो गई

दरअसल, पीडब्ल्यूडी व‍िभाग के एसडीओ आरके मरकट और उनके ड्राइवर प्रीतम उमरैया ने नौकर हरजीत सिंह कुशवाह को कुत्ते से कटवाकर लहूलुहान कर दिया था। एक महीने इलाज के बाद नौकर की मौत हो गई थी। नौकर की पत्नी की याचिका पर कोर्ट ने एसडीओ और ड्राइवर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने का आदेश दिया है। दोनों आरोपी फरार बताए जाते हैं।

एसडीओ और ड्राइवर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

एसडीओ और ड्राइवर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि एसडीओ और ड्राइवर के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने का केस दर्ज किया है। 48 साल का हरजीत सिंह कुशवाह एसडीओ के बंगले पर काम करता था। एसडीओ और उसका ड्राइवर प्रीतम उससे मीट बनवाने के अलावा बर्तन भी साफ कराते थे। जुलाई 2016 में मीट बनाने से मना करने पर एसडीओ और ड्राइवर ने पालतू कुत्ता हरजीत के ऊपर छोड़ दिया था।

पत्नी का आरोप, मदद मांगी तो दी गालियां

पत्नी का आरोप, मदद मांगी तो दी गालियां

मृतक की पत्नी कलावती ने बताया कि पति पीडब्लूडी ऑफिस के एसडीओ आरके मरमट के बंगले पर नॉकरी करता थ। जुलाई 2016 को एसडीओ मरमट और उसके ड्राइवर प्रीतम ने मेरे पति से मीट बनाने के लिए बोला तो उन्होंने मना कर दिया। पति के मना करने पर एसडीओ आरके मरमट व ड्राइवर प्रितम ने उन्हें कुत्ते से कटवा दिया, जिससे वे गंभीर घायल हो गए।

एक महीने बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पति की मौत के बाद जब मैं एसडीओ के पास मदद के लिए गई तो उन्होंने मुझे गालियां देकर भगा दिया। कोर्ट में दावा पेश किया तब जाकर दो साल बाद कोर्ट ने तत्कालीन एसडीओ और ड्राइवर प्रीतम उमरिया के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने के आदेश दिए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+