Morena News: अंबाह अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट और सीटी स्कैन मशीन जैसी आधुनिक सुविधाएं- नरेन्द्र सिंह तोमर

मुरैना जिले के तंवरघार की भूमि वीर शहीदों एवं क्रांतिकारियों की जननी है। देश को आजादी दिलाने में तंवरघार के सपूत पंडित रामप्रसाद बिस्मिल ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। इस भूमि के राष्ट्रभक्त युवा अब सेना में भर्ती होकर देश की सीमाओं पर भारतमाता की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

यह बात मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने गुरूवार को भाजपा प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही। श्री तोमर ने अम्लिहेड़ा, बरबाई, बसई, रूअर, रछेड़, लुधावली, पिपरई, पालि, परीक्षत का पुरा और हिंगावली गांवों में भी जनसभाओं को संबोधित किया तथा अंबाह में व्यापारी वर्ग की बैठक में शामिल हुए।

Narendra Singh Tomar addressed public meetings in support of BJP candidate in Ambah

तोमर ने जनसभाओं में ग्रामीण मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की सेनाएं मजबूत हुई हैं। क्योंकि मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने सेना को ईंट का जबाव पत्थर से देने की खुली छूट दे रखी है। आज भारतीय सेना दुश्मनों को खदेड़ती ही नहीं बल्कि उनको घर में घुसकर मारती है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान रामलला के मंदिर के लिए 500 सालों से संघर्ष चल रहा था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़निश्चय से मंदिर का निर्माण संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का उत्सव मना रहा था, तब कांग्रेस नेताओं ने प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के निमंत्रण को ठुकराकर भगवान श्रीराम का अपमान करने का पाप किया।

तोमर ने कहा कि बीते 10 सालों में मुरैना-श्योपुर जिले में विकास के अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उसैदघाट पर रूके पुल का काम पूर्णता की ओर है। अंबाह अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट एवं सीटी स्कैन मशीन जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। तंवरघार के युवाओं के लिए पोरसा में हॉर्टीकल्चर कॉलेज की स्थापना की गई है। श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने ग्रामीणों से मजबूत और सशक्त भारत के निर्माण के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आव्हान किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+