Morena news: अब डकैत गुड्डा गुर्जर के परिवार समेत रिश्तेदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुरैना पुलिस ने डकैत गुड्डा गुर्जर के परिवार को भेजा जेल, गुड्डा गुर्जर के भाई, भतीजे और भतीजी समेत एक रिश्तेदार को गिरफ्तार कर भेजा जेल, डकैत गुड्डा गुर्जर पर बढ़ रहा है पुलिस का दबाव
Morena में डकैत गुड्डा गुर्जर की परेशानी बढ़ती जा रही है। मुरैना पुलिस ने डकैत गुड्डा गुर्जर के पूरे परिवार को ही जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। डकैत गुड्डा गुर्जर के भाई, भतीजे और भतीजी समेत डकैत गुड्डा गुर्जर के अन्य रिश्तेदारों को पुलिस गिरफ्तार करके जेल भेजने के काम में लगी हुई है।

पहाड़गढ़ पुलिस ने भाई और भतीजे और एक रिश्तेदार को पकड़ा
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस डकैत गुड्डा गुर्जर की तलाश में पहाड़गढ़ के जंगलों में घूम रही थी तभी पुलिस का सामना पप्पू गुर्जर और यशवीर गुर्जर से हो गया। पप्पू गुर्जर गुड्डा गुर्जर का बड़ा भाई है और यशवीर गुर्जर गुड्डा गुर्जर का भतीजा है। यह दोनों डकैत गुड्डा गुर्जर को रसद देने के लिए जा रहे थे जिन्हें पहाड़ गढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने पप्पू गुर्जर के साढ़ू श्रीकृष्ण गुर्जर को भी गिरफ्तार किया है।
डकैत गुड्डा गुर्जर की भतीजी को बानमोर पुलिस ने किया गिरफ्तार
डकैत गुड्डा गुर्जर की भतीजी प्रीति गुर्जर को बानमोर पुलिस ने सूरे का पुरा के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रीति गुर्जर डकैत गुड्डा गुर्जर को रसद के साथ कारतूस भी देने जा रही है। इसी सूचना पर पुलिस ने प्रीति को गिरफ्तार किया। प्रीति से 15 कारतूस समेत खाने-पीने की वस्तुएं भी बरामद हुई हैं।
डकैत गुड्डा गुर्जर पर लगातार पुलिस कस रही है शिकंजा
डकैत गुड्डा गुर्जर पर मुरैना पुलिस लगातार शिकंजा कसते हुए डकैत गुड्डा गुर्जर के परिजनों को एक-एक करके गिरफ्तार कर रही है। मुरैना पुलिस द्वारा डकैत गुड्डा गुर्जर के परिवार को सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। इसके साथ ही डकैत गुड्डा गुर्जर के रिश्तेदारों को भी मुरैना पुलिस गिरफ्तार कर रही है। इस तरह डकैत गुड्डा गुर्जर पर मुरैना पुलिस द्वारा धीरे-धीरे दबाव बनाया जा रहा है












Click it and Unblock the Notifications