हथियार लेकर जंगल में घूम रहे थे दो डकैत, मुरैना पुलिस ने पकड़ा
मुरैना पुलिस ने डकैत गुड्डा गुर्जर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ने में सफलता हासिल की है
मुरैना, 25 सितम्बर। डकैत गुड्डा गुर्जर गिरोह की सरगर्मी से तलाश कर रही मुरैना पुलिस को सफलता हाथ लगी है। मुरैना पुलिस ने डकैत गुड्डा गुर्जर गिरोह के दो डकैतों को पहाड़गढ़ के जंगलों से पकड़ लिया है। पकड़े गए डकैतों से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं।
Recommended Video

2 दिन पहले डकैत गिरोह के साथ हुई थी पुलिस की मुठभेड़
मुरैना पुलिस को 2 दिन पहले मुखबिर से सूचना मिली थी कि पाहड़गढ़ के जंगलों में डकैत गुड्डा गुर्जर गिरोह का मूवमेंट देखा गया है। इसी सूचना पर से मुरैना पुलिस पाहड़गढ़ के जंगलों में पहुंची थी। यहां पुलिस का सामना डकैत गुड्डा गुर्जर गिरोह से हो गया था। दोनों तरफ से चली गोलियों के बीच डकैत गुड्डा गुर्जर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया था।
पुलिस कर रही थी जंगल में डकैत की तलाश
डकैत गुड्डा गुर्जर के बचकर भाग जाने के बाद मुरैना पुलिस लगातार पहाड़गढ़ के जंगलों में डकैत गिरोह की तलाश कर रही थी। बीते 2 दिनों से बारिश के बीच भी मुरैना पुलिस लगातार डकैतों की तलाश में जुटी हुई थी और जल्द ही मुरैना पुलिस को इसमें सफलता भी मिल गई।
दो डकैत कर लिए गिरफ्तार
लगातार डकैतों की सर्चिंग कर रही मुरैना पुलिस को सफलता मिल गई। मुरैना पुलिस ने डकैत गुड्डा गुर्जर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों डकैतों के नाम संजय गुर्जर और गजेंद्र गुर्जर बताए गए हैं। पकड़े गए दोनों ही डकैतों पर दस-दस हजार रुपए का इनाम घोषित था। डकैतों से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications