Morena News: पति-पत्नी के झगड़े में कोर्ट के बाहर जमकर चले लाठी डंडे, दोनों पक्ष से माता-पिता समेत 8 घायल

Morena News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिला न्यायालय के बाहर दो पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष हो गया।पति-पत्नी में चल रहे विवाद की पेशी करने आए दोनों पक्ष अदालत के सामने ही आपस में झगड़ने लगे। दोनों पक्ष इतने आक्रोषित हो गए कि एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया।

इस विवाद में दोनों तरफ से आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है। वहीं दोनों पक्षों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने भी क्रॉस मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Morena Samachar Morena

बताते चलें, जौरा क्षेत्र के अनिल बघेल की शादी तीन साल पहले नूराबाद थाना क्षेत्र की लड़की से हुई थी। शादी के दो साल बाद अनिल बघेल की सरकारी नौकरी लग गई, उसके बाद से ही कथित तौर पर अनिल अपनी पत्नी को न सिर्फ मानसिक रूप से परेशान कर रहा था बल्कि शारीरिक रूप से भी प्रताड़ित करता था।

करीब 1 वर्ष पहले उसने अपनी पत्नी को घर से भी निकाल दिया था। उसके बाद से पुलिस से मामले की शिकायत करके वह अपने माता-पिता के साथ मायके में रह रही थी। इसी मामले में आज दोनों ही पक्ष जिला न्यायालय में पेशी पर आए थे।

पेशी से लौटते समय दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान दोनों तरफ से 8 लोग घायल हो गए, जिनकी शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने क्रॉस मामला दर्ज करके घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

उधर, इस पूरी घटना का वीडियो ही वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों पक्ष एक दूसरे पर बड़ी ही बेरहमी से मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी भी वहां नजर आ रहे हैं। वहीं, लड़की के भाई का कहना है कि मेरी बहन की शादी हुई थी, जब अनिल की सरकारी नौकरी नहीं लगी थी। लेकिन सरकारी नौकरी लगने के बाद से ही अनिल ने मेरी बहन के साथ मारपीट करने लगा था। इसी का अदालत में मामला चल रहा था। आज पेशी पर आए थे तो उन्होंने हमारे साथ मारपीट कर दी।

वहीं, अनिल बघेल का कहना है कि एक साल से मेरी पत्नी मेरे साथ नहीं रह रही थी। इसी मामले में आज अदालत में पेशी थी, उसके लिए हम यहां आए थे, लेकिन न्यायालय से बाहर निकलते ही इन लोगों ने हमारे साथ लाठी-डंडों से मारपीट की है।

उधर कोतवाली थाना पुलिस का कहना है कि आज दो पक्षों में न्यायालय के सामने विवाद हो गया। इस पर दोनों पक्षों की तरफ से क्रॉस मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। घायलों को भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+