Morena जिला अस्पताल में बच्चों के वार्ड में लगी आग, 44 मासूमों को दूसरे वार्ड में किया शिफ्ट, मचा हड़कंप
Morena Hospital Fire:मध्य प्रदेश के मुरैना (Morena) जिला अस्पताल (District Hospital) के चिल्ड्रन वार्ड (Children Ward) में बुधवार की दोपहर अचानक आ लग गईऋ अचानक आग लगने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। तभी किसी ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी। सूचना पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया।
बता दें कि एसएनसीयू वार्ड बच्चों के लिए रहता है। जानकारी अनुसार सभी बच्चों को अन्यत्र शिफ्ट कर दिया गया है और फिलहाल कोई जनहानि की खबर नहीं है।

वहीं, इस हादसे के बाद अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। अस्पताल में मौजूद अग्निशमन यंत्र एक्सपायरी डेट के पाए गए हैं। आग बुझाने वाले सिलेंडर 16 अक्तूबर 2023 को एक्सपायर हो चुके हैं।
अपर कलेक्टर सीवी प्रसाद इस घटना में जानकारी दी की, SNCU वार्ड में 44 बच्चे थे। सभी को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। कहीं न कहीं काम में लापरवाही है। इस घटना में शॉर्ट सर्किट होना गैर जिम्मेदाराना बयान है। 2 साल पहले बनी बिल्डिंग में शॉर्ट सर्किट होना उचित नहीं लगता है। अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उस ओर कार्रवाई जरूर की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications