Murena News: दफ्तर में घुसकर सरकारी अधिकारी को जूते से पीटा युवक, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

मुरैना तहसील कार्यालय में पदस्थ राजस्व निरीक्षक अनुपम श्रीवास्तव के साथ रवि सारस्वत नाम का एक व्यक्ति ने मारपीट कर दी। उन्होंने ने जानकारी देते हुए बताया कि जब वे अपने कार्यालय में काम कर रहे थे।

Morena tehsil revenue inspector beaten with slippers

Morena news: मुरैना जिले में जूतों से मारपीट का मामला सामने आया। तहसील कार्यालय मुरैना में राजस्व निरीक्षक के साथ उस समय मारपीट की गई जब ऑफिस में बैठकर काम कर रहे थे।

दरअसल मुरैना तहसील कार्यालय में पदस्थ राजस्व निरीक्षक अनुपम श्रीवास्तव के अनुसार वे तहसील कार्यालय में रोज की तरह शुक्रवार की शाम कार्य कर रहे थे। तभी मुड़िया खेरा निवासी रवि सारस्वत तहसील कार्यालय में आ पहुंचा। रवि सारस्वत ने अनुपम श्रीवास्तव के पास आकर कहा कि वह एक प्रकरण में नक्शे में अमल करने का काम ना करें। अनुपम श्रीवास्तव ने ऐसा नहीं करने से साफ मना कर दिया जिस पर रवि सारस्वत आग बबूला हो गया और उसने जूतों से राजस्व निरीक्षक को तहसील ऑफिस के अंदर ही पीटना शुरू कर दिया।

मारपीट करने के बाद रवि सारस्वत ऑफिस से फरार हो गया। अपने साथ हुई घटना की शिकायत लेकर अनुपम श्रीवास्तव कोतवाली पहुंचे और यहां उन्होंने शिकायती आवेदन दिया जिस पर से कोतवाली पुलिस ने रवि सारस्वत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रवि सारस्वत की गिरफ्तारी के के लिए पुलिस प्रयास भी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+