'व्यवधान हुआ तो मेरा काम शुरू हो जाएगा', वोटिंग से पहले मुरैना पुलिस को क्यों पड़ी 50 बुलडोजर की जरूरत?
Madhya Pradesh Lok sabha Chunav 2024: मुरैना संसदीय क्षेत्र में 7 मई को वोटिंग होना है। जिला प्रशासन ने चुनाव शांतिपूर्वक करवाने के लिए बुलडोजर का सहारा लिया है। पुलिस ने बुलडोजर पर साफ लिखा है- 'मतदान में अगर किया व्यवधान किया तब शुरू होगा मेरा काम'।
जानकारी मुताबिक पुलिस प्रशासन ने कुल 50 बुलडोजर देहात क्षेत्र में तैनात किए हैं। चुनाव में गड़गड़ी की आशंका को देखते हुए कई लोगों को चिन्हित कर उनके यहां नोटिस भी चस्पा किए हैं। इसके साथ ही क्षेत्र में फ्लैगमार्च कर उपद्रवियों को सीधे चेतावनी दी है।

आपको बताते चलें कि चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार सत्यपाल सिंह सिकरवार के भाई टिंकू नरेंद्र सिकरवार और सरपंच पर गोलीबारी का मामला सामने आया था। इसके बाद प्रशासन को चुनाव शांति से करवाने के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
Recommended Video
साल 2023 के विधानसभा चुनाव में मुरैना में हिंसा देखने को मिली थी। खासकर दिमनी क्षेत्र के तोमरघार में इस बार भी शिवमंगल सिंह तोमर भाजपा प्रत्याशी इस क्षेत्र से आते हैं।
मुरैना पुलिस-प्रशासन के लिए लोकसभा चुनाव संपन्न बड़ी चुनौती है। कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवार दोनों ही क्षत्रिय समाज से आते हैं। ऐसे में हिंसा होने का इनपुट प्रशासन को भी मिला है।
कलेक्टर अंकित अस्थाना के जानकारी मुताबिक प्रशासन ने इसलिए संवेदनशील और अतिसंवेदन शील मतदान केंद्रों पर हिंसा फैलाने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके यहां नोटिस भी चस्पा करवा दिया है और चेतावनी स्वरूप बुलडोजर रखा हुआ है जो गांव-गांव घूम रहा है।












Click it and Unblock the Notifications