Morena Lok Sabha seat: मुरैना में भाजपा और कांग्रेस की तरफ से कौन होगा दावेदार, जानिए मतदाताओं की पसंद
Bhopal News: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस सब उम्मीदवार चयन की कवायद में जुट गई है। भाजपा में सभी 29 सीटों पर रायशुमारी हो चुकी है। मंगलवार को प्रदीप दफ्तर में हुई कल कमेटी चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक के बाद बुधवार को इन सभी की बैठकों की रिपोर्ट दिल्ली पहुंची।
ग्वालियर चंबल को लेकर कांग्रेस भाजपा दोनों में ही दो-दो नाम के पैनल बनाए गए हैं। मुरैना लोकसभा सीट की बात करें तो यहां से भाजपा ने नरोत्तम मिश्रा, नरेंद्र सिंह तोमर, गिरिराज दंडोतिया, राजीव दंडोतिया के नाम का पैनल बनाकर भेजा है। वही में कांग्रेस में सत्यपाल सिंह सिकरवार और डॉ गोविंद सिंह के नाम मुरैना सीट के लिए भेजे गए।

मुरैना लोकसभा सीट से कांग्रेस की तरफ से डॉक्टर गोविंद सिंह का नाम पक्का माना जा रहा है क्योंकि डॉक्टर गोविंद सिंह विधानसभा चुनाव हारने के बाद विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ने की बात कह चुके हैं, ऐसे में अब उनके पास लोकसभा का ही रास्ता रह जाता है।
वहीं भाजपा से दावेदारों की बात करें तो मुरैना लोकसभा सीट के लिए नरोत्तम मिश्रा और नरेंद्र सिंह तोमर प्रबल दावेदार बताए जा रहे हैं वहीं विधानसभा चुनाव हार चुके सिंधिया समर्थक गिरराज दंडोतिया का नाम भी पैनल में भेजा गया है। बता दे इन नामों के पैनल लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा दिल्ली रवाना हुए है।
मुरैना लोकसभा सीट को बीजेपी का मजबूत गढ़ माना जाता है, जहां ब्राह्मण वोटर्स का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इस क्षेत्र में ब्राह्मण समुदाय का वोट निर्णायक माना जाता है, और बीजेपी इस वर्ग के साथ गहरा संबंध बनाए रखना चाहती है। इस क्षेत्र में भजनलाल शर्मा की भूमिका विशेष महत्वपूर्ण है और उन्हें स्थानीय रूप से अहमता दी जाती है।
मुरैना जिले की सीमा राजस्थान से मिलती है, जिससे इस क्षेत्र में सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरण का महत्व बढ़ जाता है। बीजेपी ने इस समीकरण को ध्यान में रखते हुए समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद और समन्वय को मजबूत किया है। इस क्षेत्र के राजनीतिक मंच पर बीजेपी को ब्राह्मण वोटर्स के साथ-साथ अन्य समुदायों के भी साथ जोड़ने का प्रयास दिखाई देता है, जिससे कि वह इस क्षेत्र में अपनी बाजी बनाए रख सके।












Click it and Unblock the Notifications