Morena News: जंगली सुअर पकड़ने को लगाए जाल में फंसा तेंदुआ, फिर हुआ कुछ ऐसा कि डर गए ग्रामीण
Morena News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के नेपरी गांव में एक तेंदुआ किसी फंदे में फंस गया। तेंदुआ फंदे में फंसने से तड़़प-तड़पकर मर गया। फंदे में फंसे तेंदुए को रेस्क्यू के लिए वन विभाग की टीम पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि नेपरी गांव में क्वारी नदी के किनारे करीब ढाई साल के तेंदुए की गर्दन में सूअर पकड़ने वाला फंसा फंसा था। यह फंदा बाइक के क्लच वायर से बनाकर फसल बर्बाद करने वाले जानवरों के लिए लगाया गया था। गांव वालों के अनुसार तेंदुआ नदी में पानी पीने आया होगा, तभी फंदे में फंस गया।

बुधवार सुबह नेपरी गांव में क्वारी नदी पुल के पास खेत में एक तेंदुआ मृत अवस्था में देखा गया तो ग्रामीणों ने इस मामले की जानकारी वन विभाग को दी। मौके पर डीएफ़ओ सहित वन अमला पहुंचा और तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गया।
वन विभाग के अधिकारी तेंदुए की मौत के कारण के साथ साथ यह भी जानने में जुटे है कि आख़िर तेंदुआ इस क्षेत्र में कहां से आया। क्योंकि लंबे टाइम से क्षेत्र में तेंदुआ होने की किसी भी तरह की कोई जानकारी या शिकायत वन विभाग को नहीं की गई।
वन विभाग डीएफओ स्वरूप दीक्षित के अनुसार फ़िलहाल यह खेत के तारों में फंसकर तेंदुए की मौत होने का मामला लग रहा है। लेकिन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिर रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications