MP News: कर्नाटक चुनाव के नतीजों पर कमलनाथ का बयान- Bjp करेगी सौदेबाजी, कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत अच्छा
मुरैना में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि अभी तक जो खबर है कांग्रेस का बहुत अच्छा प्रदर्शन है। निश्चित तौर पर कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनेगी। भाजपा का प्रयास रहेगा कि अन्य पार्टियों से मिलकर खरीद फरोख्त करें।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना जारी है। वही रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिलने पर पूर्व सीएम कमलनाथ का बड़ा बयान सामने आया है। कमलनाथ ने मुरैना के जौरा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार ही बनेगी और भाजपा कुछ नहीं कर सकेगी।
खरीद-फरोख्त का डर
मुरैना में पत्रकारों से चर्चा के दौरान पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस लगातार बढ़त बनाए हुए यह निश्चित है कि कांग्रेस सरकार बनाएगी। साथ ही इस दौरान उन्होंने बीजेपी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का यह प्रयास रहेगा कि अन्य दलों से मिलकर खरीद-फरोख्त का सौदा करें। बीजेपी ने हमेशा ऐसे ही किया है मध्यप्रदेश में भी उसने यही किया था। भाजपा ने सौदेबाजी की शुरुआत अरुणाचल प्रदेश से शुरू की थी। वह अभी तक खत्म नहीं हुई है।
एमपी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर
वहीं कर्नाटक चुनाव के रुझानों से एमपी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है। एमपी कांग्रेस ने ट्विटर पर लिखा कि कर्नाटक की जनता ने लोकतंत्र की हत्यारी बीजेपी को नकार दिया है। कर्नाटक की जनता ने बता दिया कि बजरंग दल और बजरंगबली एक नहीं हैं। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की जीत इससे भी बड़ी होगी। बता दे अब तक कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस 129 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है वहीं बीजेपी 66 और जेडीएस 21 सीटों पर बढ़त बनाती हुए दिख रही है।
Recommended Video
गौरतलब है कि 2 साल पहले मध्यप्रदेश में जो हुआ, वह होने का डर उन्हें कर्नाटक में भी सता रहा है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में रुझानों से यह साफ हो गया है कि कांग्रेस वहां पर बहुमत हासिल कर लेगी। 2018 में भी मध्यप्रदेश में कांग्रेस में सरकार बना ली थी लेकिन 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में कांग्रेस के विधायकों ने भाजपा की सदस्यता ली और फिर कमलनाथ की जगह बीजेपी के शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बन गए और सत्ता वापस बीजेपी के हाथों में आ गई।












Click it and Unblock the Notifications