पति ने पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया और पूरी रात वहीं आराम से सोता रहा, सुबह सिहर गए परिजन

Morena News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से हत्याकांड का खौफनाक मामला सामने आया है। इस वारदात को सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां एक पति ने अपनी पत्नी का सर धड़ से अलग कर फिर रात भर वहीं आराम से सता रहा। बताया जा रहा है अंबाह थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या करदी है।

पुलिस की जानकारी अनुसार अंबाह के पूट एरिया में मंगलवार की देर रात युवक आनंद ने तलवार से अपनी पत्नी छाया शर्मा का सर धड़ से अलग करने के बाद वह रात भर वहीं सोता रहा।

Morena News

जानकारी अनुसार दोनों की शादी दो वर्ष पूर्व ही हुई थी। लेकिन उन दोनों में काफी दिनों से विवाद चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

खबर अनुसार आनंद और छाया की शादी साल 2022 में फरवरी के महीने में हुई थी। आनंद पेशे से ऑटो चलाता है। इस कपल की एक साल की एक बेटी है जिसका नाम अनाया है।

यह भी बताया जा रहा है कि आनंद को शराब की लत थी। पति के नशे की लत से परेशान पत्नी अक्सर उसे इसके लिए टोकती थी और दोनों के बीच नशे को लेकर कई बार झगड़ा भी हो चुका था।

मंगलवार की देर रात आनंद ने विवाद के बाद अपनी पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी और जब सिर धड़ से अलग हो गया तब वो वहीं सो गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय छाया का भाई भानु भी घर में मौजूद था। हालांकि, भानु दूसरे कमरे में अपनी भांजी के साथ सो रहा था। आनंद ने अपना कमरा अंदर से बंद कर लिया था। इसकी वजह से भानु को इस हत्याकांड के बारे में पता नहीं चल सका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+