गुना और ग्वालियर के बाद कैलारस में सिंधिया ने दिया कांग्रेस को झटका, 300 से अधिक कांग्रेसी BJP में शामिल
Morena News: लगातार नागरिक उड्डयन व स्टील मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस को मध्यप्रदेश में झटके पे झटके दे रहे है। पहले विधानसभा चुनाव में जोरदार प्रचार कर कांग्रेस की करारी हार सुनिश्चित की और अब जब लोकसभा चुनाव की तैयारियां चल रही है।
उसने केंद्रीय मंत्री ग्वालियर चम्बल में कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिला रहे है । कुछ दिन पूर्व नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री ने दो वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, राकेश मावई (पूर्व विधायक, मुरैना) और पारम सिंह रावत जी (पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष, शिवपुरी) ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई थी।

उसके बाद अपने पुराने लोकसभा क्षेत्र गुना प्रवास के दौरान खनियादाना नगर परिषद के दो कांग्रेस पार्षद आशीष कुमार जैन, मुस्ताख अली खान व पिछोर नगर परिषद के कांग्रेस वार्ड पार्षद रजनी रजोरिया व कपिल मिश्रा को भाजपा में शामिल कराया। कल ग्वालियर में 227 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शामिल कराया अब आज जनपद कैलारस सुग्रीव सिंह यादव , पूर्व जनपद अध्यक्ष कैलारस, प्रह्लाद सिंह यादव, पूर्व पार्षद नगर पालिका , कैलारस व सत्येंद्र यादव, सरपंच आज केंद्रीय मंत्री जी ने भाजपा में शामिल कराया












Click it and Unblock the Notifications