तोमर की दिमनी विधानसभा क्षेत्र में गोली चलने की घटना के बाद ग्रामीणों ने टायर में आग लगाकर किया प्रदर्शन

Morena News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की दिमनी विधानसभा क्षेत्र में गोली चलने की घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर टायरों को आग के हवाले कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने टायरों को जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि टायरों में आग पुलिस ने लगाई।

बता दे दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के रथोलपुरा गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए थे। जिसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि फायरिंग हो गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की उम्र 33 वर्ष बताई जा रही है। जिसकी पहचान एंजेल सिंह पुत्र आसाराम गुर्जर के रूप में हुई है।

firing incident in Tomar Dimani assembly constituency, villagers protested by setting fire to

ग्रामीणों ने बताया कि रथोलपुरा गांव के दो पक्षों में रेत के ट्रैक्टर पर साउंड बजाने को लेकर दिन में विवाद हो गया था लेकिन शाम को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। शाम के समय आरोपी श्यामू तोमर साथियों के साथ मृतक के घर पहुंचा। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर विवाद हो गया। जिसमें गांव की एक जनप्रतिनिधि महिला भी शामिल है।

Recommended Video

    दिमनी विधानसभा क्षेत्र में गोली चलने की घटना के बाद ग्रामीणों ने टायर में आग लगाकर किया प्रदर्शन

    घटना की सूचना मिलती मौके पर दिमनी थाना पुलिस पहुंच गई। लेकिन पुलिस का पता चलते ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने आरोपियों के घर पर दबिश दी, लेकिन कोई भी नहीं मिला। गोली चलने की घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

    इस घटना के बाद आकर्षित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर टायर में आग लगाकर प्रदर्शन किया। वहीं कुछ ग्रामीणों ने आग लगाने का आरोप पुलिस पर लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस को सूचना दी थी लेकिन पुलिस मौके पर नहीं आई। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी श्यामू तोमर ने मृतक युवक पर अपने साथियों के साथ मिलकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। फिलहाल अभी मौके पर बीएसएफ की कंपनी ने मोर्चा संभाल लिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+