लोगों से रुपए उधार लेने के बाद दूध कारोबारी ने रची खुद के अपहरण की झूठी कहानी, बेहद रोचक है पूरा मामला

Morena News, मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में अपहरण की एक वारदात में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 22 अप्रैल को दूध कारोबारी के अपहरण के मामले का खुलासा करते हुए दूध कारोबारी को दस्तयाब कर लिया है।

morena news

पुलिस पूछताछ में पता चला कि दूध कारोबारी ने खुद ही अपने अपहरण की झूठी साजिश रची थी। क्योंकि उसके ऊपर काफी कर्ज था। परिजनों से भी आए दिन विवाद होता था, जिसके बाद जगदीश ने अपने अपहरण की झूठी कहानी रच डाली। यह वारदात दिमनी थाना क्षेत्र दक्षापुर की है।

BSP प्रत्याशी बोलीं-कांग्रेस के वोट कट जाते इसलिए नाम वापस लिया, नेता का आरोप-रुपए लेकर पीछे हटीं

एसपी अशित यादव ने बताया कि जगदीश 22 अप्रैल को एक शादी समारोह में शामिल होने गया था, लेकिन सुबह तक वापस नहीं आया। परिजनों को जगदीश की बाइक गांव के पास खड़ी मिली। जगदीश के परिजनों ने पुलिस में शिकायत कर अपहरण की आशंका जताई।

अगले दिन परिजनों ने फिर से पुलिस को बताया कि अपहरणकर्ताओं ने जगदीश को छोड़ने के लिए 15 लाख रुपये की फिरौती की मांग की है। मामले में एसपी ने अलग-अलग टीमें गठित करके जगदीश की तलाश शुरू की। जिस नंबर से फिरौती के लिए फोन आया था। पुलिस ने उसी नंबर पर फोन किया, जो जगदीश बघेल ने रिसीव किया। इसके बाद पुलिस ने जगदीश को बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+