Morena: मुरैना के दिमनी से कांग्रेस के दावेदार थे ग्रामीण जिला अध्यक्ष, फिर क्यों पार्टी से निकाला गया बाहर?
Morena News: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुरैना के ग्रामीण जिला अध्यक्ष मधुराज तोमर को पद से हटा दिया है। पार्टी ने इसके पीछे मुख्य कारण विधानसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार का समर्थन न करते हुए उसके विरोधी पक्ष का समर्थन एवं उसके पक्ष में वोट मांगने की गतिविधि को देखते हुए पद से निकाल दिया गया है।
मुरैना ग्रामीण जिला अध्यक्ष मधुराज सिंह तोमर को पद से निकलते हुए स्पष्टीकरण के लिए 7 दिन का समय दिया है। कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष पर आरोप है कि उन्होंने विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में खुलकर प्रचार करके वोट मांगे। उनका यह कार्य पार्टी विरोधी गतिविधि और अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह के हस्ताक्षर से एक पत्र जारी हुआ है। इस पत्र में मुरैना ग्रामीण कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मधुराज सिंह तोमर को पद से निकलने का उल्लेख किया गया है।
कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष पर आरोप है कि दिमनी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी नरेंद्र सिंह तोमर के समर्थन में खुलकर प्रचार किया। अपनी पार्टी के उम्मीदवार को छोड़कर बीजेपी उम्मीदवार के लिए काम करना पार्टी विरोधी गतिविधि तथा अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इसलिए पद से पृथक किया जाता है। साथ ही पार्टी प्रभारी ने स्पष्टीकरण के लिए उनको 7 दिन का टाइम भी दिया है।
मंडला जिले की बिछिया, निवास एवं मंडला विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना 3 दिसंबर 2023 को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर सलोनी सिडाना एवं पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने गुरुवार की रात्रि आठ बजे काउंटिंग स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान जिले के कई अधिकारी मौजूद रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रवेश पत्रधारकों को ही काउंटिंग स्थल में प्रवेश दिया जाए। साथ ही काउंटिंग की दो दिसंबर को मॉकड्रिल करें। पूरे कैपस को सीसीटीवी से कवर करें।












Click it and Unblock the Notifications