तेज बारिश के बीच दिया CM शिवराज ने दिया भाषण, जौरा को नगर पालिका बनाने की घोषणा, महाकाल का जताया आभार
Morena News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जनसभा के दौरान एक अलग अंदाज देखने को मिला। दरअसल, मुरैना के जौरा विधानसभा क्षेत्र में झमाझम तेज बारिश के बीच सीएम शिवराज ने भाषण दिया। उन्होंने प्रदेश में बारिश के लिए भगवान महाकाल को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले कई दिनों से बारिश नहीं हो रही थी, मैंने महाकाल जाकर पूजा अर्चना की और बारिश के लिए प्रार्थना की थी।
मुरैना जिले की जौरा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भीगते हुए बारिश में जनता को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि मेरी जनता भीग रही है तो मैं भी भीगते हुए सभा करूंगा भाषण दूंगा। वही जनता ने भी भीगते हुए सीएम का भाषण सुना। इस दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखा गया।

भाषण के दौरान सीएम शिवराज ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि जौरा को नगर पालिका बनाया जाएगा। बता दे कुछ दिन पहले ही जौरा नगर के पंचायत अध्यक्ष ने सीएम शिवराज से मुलाकात कर नगर परिषद को अपग्रेड कर नगर पालिका घोषित किए जाने की मांग की थी। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की वीडी शर्मा भी मौजूद रहे। इससे पहले CM शिवराज सिंह चौहान के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। दरअसल, तेज बारिश होने के चलते कैलारस के बजाय सबलगढ़ में लैंडिंग कराई गई थी। सीएम सबलगढ़ से सड़क मार्ग से कैलारस जाकर जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए।











Click it and Unblock the Notifications