Morena News: गोलियों की गूंज से फिर थर्राया मुरैना का गांव, एक घर में आधा घंटे तक ताबड़तोड़ फायरिंग Video

Morena News: फायरिंग में शटर में व मकान में गोली लगने से छेद हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया के फरियादी की शिकायत पर से 14 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Bullets rang out in Morena

Morena News: मध्यप्रदेश के मुरैना गोलीकांड को लोग अभी भूल भी नहीं पाए थे कि अब एक बार फिर से मुरैना जिला गोलियों की आवाज से थर्रा उठा। बीती रात एक घर में आरोपियों ने आधे घंटे तक दनादन 50 राउंड फायरिंग की। ताबड़तोड़ गोलियों का वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। [वीडियो नीचे]

चंबल इलाके के अंधेरी रात में गोलियों की आवाज बहुत देर तक सुनाई दे रही थी। लगातार हो रही ताबड़तोड़ फायरिंग की इस घटना को देखकर कई बार तो ऐसा लगा। जैसे ये गोलीबारी भारत की नहीं। बल्कि सुदूर अफगानिस्तान के किसी क्षेत्र से हो रही है।

27 मई की रात को एक बार फिर से मुरैना जिला गोलियों की आवाज से गूंज उठा। मुरैना के जौरा क्षेत्र में अंधाधुंध फायरिंग की गई। गनीमत यह रही कि गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना मुरैना के पगारा रोड का है। बताया जा रहा है कि मुरैना के पगारा रोड पर रहने वाले रामेश्वर के मकान पर उनके ही परिवार में रहने वाले एक पड़ोसी ने जमकर फायरिंग की है।

रामेश्वर ने जानकारी दी कि उनके परिवार में रहने वाले पदम सिंह ने उनके घर के ऊपर से बिजली की लाइन निकालने की कोशिश की, जिसका रामेश्वर ने मना कर दिया। इसी बात से गुस्सा होकर पदम सिंह ने अपने मित्रों के साथ मिलकर रामेश्वर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की। गनीमत यह रही कि यह गोली किसी को लगी नहीं लेकिन घर के कोने कोने में गोलियों के निशान बन गए हैं। रामेश्वर ने इस बात की शिकायत जौरा थाने में की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Recommended Video

    मुरैना: रेत से भरे ट्रेक्टर द्वारा पुलिस कर्मी को रौंदने की कोशिश नाकाम, आरोपी गिरफ्तार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+