Morena News: एमपी में आधी रात जबरदस्त धमाके से दहला मुरैना, पांच घर गिरे, चार लोगों की मौत
Morena Blast Latest News: मध्य प्रदेश के मुरैना कोतवाली थाना इलाके के राठौर कॉलोनी के एक मकान में आधी रात जोरदार धमाका हो गया। इस धमाके में चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि 5 गंभीर रूप से घायल हैं। धमाके से आसपास के पांच मकान भी जमींदोज हो गए हैं।
Recommended Video
पांच घायलों को मुरैना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। मुंशी राठौर के घर में रहने वाले किरायेदार ब्लास्ट की जद में आए। इनमें से वैजयंती कुशवाहा और उसकी शादीशुदा 45 वर्षीय बेटी विमल कुशवाहा की मलबे में दबकर मौत हो गई।

धमाके की वजह से मुंशी के पड़ोस में बना राकेश राठौर (55) का मकान भी ढह गया। उनकी पत्नी विद्या राठौड़ (50) और पूजा राठौर की भी मौत हो गई है।
प्रशासन और एसडीईआरएफ की टीम घटनास्थल पर बुलडोजर की मदद से रेस्क्यू में जुटी है। आशंका जताई जा रही है कि मकान में रखे पटाखों में विस्फोट हुआ है। घर के आसपास देसी पटाखों के खोखे मिले हैं, जिससे माना जा रहा है कि धमाका पटाखों में ही हुआ है।
हालांकि, पुलिस अभी इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं कर रही है। मौके पर पहुंचे एसपी समीर सौरभ ने बताया कि अभी जांच कर रहे हैं। तथ्य सामने आएंगे, तभी कुछ कहा जा सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications